राजस्थान के राजसमंद में जेपी नड्डा का संबोधन, बोले- किसानों को न्याय दिलाने है तो कमल को वोट दें

राजस्थान के राजसमंद में जेपी नड्डा का संबोधन, बोले- किसानों को न्याय दिलाने है तो कमल को वोट दें

JP Nadda: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाआज राजस्थान के राजसमंद पहुंचे। जहां उन्होंने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर 'सेवा और सुशासन' का कमल खिलने जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार, जिनकी नीयत में हमेशा खोट रहा, उन्होंने राजस्थान के गौरव को बहुत गहरी चोट पहुंचाई है। उस चोट का बदला लेने का मौका 25नवंबर होगा और नतीजा 3दिसंबर होगा।

राजस्थान में जेपी नड्डा का संबोधन

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान वीरों, संतों, अध्यात्म और पगड़ी की लाज रखने वाली भूमि है। इस भूमि पर गहलोत सरकार ने ग्रहण लगा दिया। इस ग्रहण से निकलने का रास्ता 25नवंबर को कमल का बटन दबाकर मिलेगा।  कांग्रेस ने पनडुब्बी घोटाला किया, कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर घोटाला किया, कांग्रेस ने 2G घोटाला किया, कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ घोटाला किया, कांग्रेस ने कोयला घोटाला किया, कांग्रेस ने चावल घोटाला किया, कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाला किया। ये कांग्रेस का इतिहास है।

किसानों को न्याय दिलाने है तो कमल को वोट दें

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कहा था, किसानों का कर्जा माफ करेंगे। आज राजस्थान में 19हजार 400किसानों की जमीन कुर्क हो चुकी है। इन किसानों को न्याय दिलाने का एक ही रास्ता है, कमल को वोट दें। राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान राम नवमी की यात्रा को रोका गया, कावड़ यात्रा को रोका गया, 300साल पुराना मंदिर ढहा दिया, 18से अधिक संतों की हत्या हुई, मंदिरों का अपमान हुआ। अब 25नवंबर को आप इनकी सरकार ढहा देना।

जेपी नड्डा ने कहां कि जहां कमल होगा वहां विकास होगा। मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। इस दिवाली पर व्हाइट ट्रांजैक्शन से सोने की खरीद 50 हजार करोड़ से ज्यादा हुई। 97% मोबाइल आज भारत बना रहा है। 138 % दवाई आज हम दुनिया को दे रहे हैं। ये है भारत और उसका आर्थिक विकास।

Leave a comment