Hajipur Bombing: डबल इंजन में अब गोली नहीं बम चल रहे..., होटल में बमबारी पर तेजस्वी ने बिहार सरकार पर किया कटाक्ष

Hajipur Bombing: डबल इंजन में अब गोली नहीं बम चल रहे..., होटल में बमबारी पर तेजस्वी ने बिहार सरकार पर किया कटाक्ष

Hotel Bombing In Hajipur: बिहार में कभी एक कहावत कही जाती थी, “बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है”।लेकिन अब नारा में थोड़ा परिवर्तन होते दिखाई दे रही है। अब बिहार में अपराधियों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों की घटनाओं को देखें तो यह कहने में संकोच नहीं होना चाहिए कि बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का डर निकल चुका है। ताजा घटना हाजीपुर की है। जहां रंगदारी नहीं देने पर 10-15 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने एक होटल में जमकर तोड़फोड़ की और कई बम भी फेंके। इस घटना को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में गोली नहीं बम चलते है। बता दें, इस घटना ने पूरे बिहार को हिला दिया है। रंगदारी ना देने के बाद हुई बमबारी से ना सिर्फ व्यवसायी बल्कि बिहार के लोग भी दहशत में है।

तेजस्वी यादव से डबल इंजन पर किया कटाक्ष

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना के लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज को शेयर करके लिखा, “बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि रंगदारी नहीं देने पर अब सीधा बमबारी करते है। ये डबल इंजन का डबल पॉवर है कि अब गोली नहीं बम चल रहे है। सरकार में अनियंत्रित अपराध पर बोलने को कोई तैयार नहीं।“

इससे पहले भी 17 अगस्त को ट्वीट के माध्यम से तेजस्वी यादव ने बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं पर सरकार को घेरा था। उन्होंने पिछले 3-4 दिनों में बिहार में घटित 87 अपराधिक घटनाओं की लिस्ट एक्स पर साझा की थी। तेजस्वी यादव के ट्वीट को साझा करते हुए लालू प्रसाद यादव ने भी बिहार सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, “तीन दिन में 𝟓𝟎से अधिक हत्याएं, सैंकड़ों लूट, चोरी और चहुंओर दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार हुआ बिहार। तेजस्वी ने 𝟖𝟕मामलों का जिक्र कर खोली सुशासन की पोल, गिरती लाशों पर आखिर क्यों चुप है 𝐂𝐌नीतीश?”

हाजीपुर में क्या हुआ था?

हाजीपुर-मुज्जफरपुर हाईवे पर स्थित एक निजी होटल में बममारी की घटना को अंजाम दिया गया था। होटल मालिक के अनुसार, पिछले कई दिनों से अपाराधियों के द्वारा 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर होटल बंद करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस बीच सोमवार को बाइक और कार में सवार होकर 10-15 लोग होटल में पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ मचाई। साथ ही होटल पर बमबारी भी की। उस घटना के बाद होटल मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। लेकिन इस घटना के बाद लोगों में दहशत देखने को मिल रही है।

Leave a comment