
आज देशभर में तीज का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। खास कर कि ये त्यौहार उत्तर भारत में हरियाली तीज का विषेश महत्व होता है।
श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए तीज का त्यौहार मनाया जाता है। सावन के महीने में मनाया जाने वाले ये पर्व तब मनाया जाता है जब चारों तरफ हरियाली छाई होती है। यही वजह है कि इस त्योहार को हरियाली तीज कहा जाता है। माना जाता है कि इसी दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को कठोर तपस्या करके प्राप्त किया था। वृक्ष,नदियों और जल के देवता वरुण की भी इस दिन उपासना की जाती है। कुवांरी लड़कियां इस दिन मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती है । विवाहिता के लिए ये त्यौहार खास होता है महिलाए भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती है । आज के दिन सभी महिलाए झूला झुलती है जबकी पुरूष पंतग उड़ाते है ।

Leave a comment