Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑनलाइन फ्रॉड पर SEBI का डिजिटल वार...UPI से पेमेंट करने वालों के लिए नया सिस्टम हुआ लॉन्च

ऑनलाइन फ्रॉड पर SEBI का डिजिटल वार...UPI से पेमेंट करने वालों के लिए नया सिस्टम हुआ लॉन्च

SEBI UPI New System: डिजिटल इंडिया के दौर में जहां ऑनलाइन निवेश करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, वहीं साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने की दिशा में एक ठोस पहल की है। सेबी ने अब निवेशकों को @valid UPI हैंडल के जरिए अधिकृत संस्थाओं और ब्रोकरों की पहचान करने की सुविधा दी है, ताकि उनका पैसा सुरक्षित हाथों में पहुंचे।

क्या है @valid UPI हैंडल?

सेबी के नए सिस्टम के तहत सभी पंजीकृत ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियों को एक यूनिक UPI ID दी जाएगी, जो "@valid" से शुरू होगी। इसमें संबंधित संस्था की पहचान के लिए एक विशेष टैग होगा – जैसे ब्रोकर के लिए “brk” और म्यूचुअल फंड के लिए “mf”। उदाहरण के तौर पर, किसी ब्रोकर की UPI ID हो सकती है xyz.brk@validsbi, जबकि म्यूचुअल फंड की हो सकती है xyz.mf@validsbi। इससे निवेशकों को यह पहचानने में आसानी होगी कि वे पैसे किसी अधिकृत संस्था को भेज रहे हैं।

 'सेबी चेक टूल' और सिक्योरिटी फीचर्स

धोखाधड़ी से बचने के लिए सेबी ने एक और अहम सुविधा दी है – सेबी चेक टूल। निवेशक सेबी की वेबसाइट या 'सारथी ऐप' के जरिए किसी भी UPI ID, अकाउंट नंबर या IFSC कोड की पुष्टि कर सकते हैं। इतना ही नहीं, पेमेंट के दौरान स्क्रीन पर हरे रंग का थम्ब्स-अप वाला ट्रायंगल दिखाई देगा, जो बताता है कि यह UPI ID सेबी द्वारा सत्यापित है। यह कदम न केवल लेनदेन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि निवेश प्रक्रिया को भी सरल और भरोसेमंद बनाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: इन दिनों देश में लोग गर्मी से झुलस रहे है। लू औ तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 मई यानी कल देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी है। साथ ही कई राज्यों में 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam: नौतपा के बीच 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, इन 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत करीब 20 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast