Hurricane Beryl: शहर में अलर्ट जारी...घरों से छतें गायब...जानें कितना खतरनाक हैं हरिकेन बेरिल तूफान

Hurricane Beryl:   शहर में अलर्ट जारी...घरों से छतें गायब...जानें कितना खतरनाक हैं हरिकेन बेरिल तूफान

Hurricane Beryl:  भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप जीतने के बाद अभी तक भारत नहीं लौटी है, जिसका कारण हरिकेन बेरिल तूफान है। ये तूफान इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से फ्लाइटें भी रद्द कर दी गई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर ये तूफान कितना भयावह है? और ये आम तूफान से कितना अलग और खतरनाक बताया जा रहा है? जानकारी के मुताबिक, इस तूफान को लेकर चेतावनी दी गई है। साथ ही साथ इसके दौरान 155 मिलप्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

दरअसल, ये सामान्य तूफान नहीं है बल्कि ऐसा तूफान है जिसे कैटेगरी-4 का तूफान कहा जा रहा है। लेकिन हवाओं की स्पीड को देखते हुए इसे कैटेगरी-5 का माना जा रहा है। अभी तूफान में 257 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवाएं इतनी तेज है कि वहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई है। इसके अलावा वहां पर बिजली और पानी की सप्लाई भी ठप बताई जा रही है। कई घरों की छतें उड़ गई है। साथ ही बारिश तेज होने की वजह से शहर में हर तरफ पानी ही पानी हो गया है।  इसके अलावा टीम इंडिया भी वहां पर फंसी हुई है।

अलर्ट पर बारबाडोस

तूफान के कारण कैरेबियाई द्वीपों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जैसे-जैसे तूफान नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे हवा की रफ्तार 130 मील प्रतिघंटा या उससे ज्यादा भी जा सकती है। हवाओं के साथ-साथ समुद्र मे भी भयंकर लहरें आने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो बारबाडोस, डॉमिनिका और ग्रेनाडा में तूफान सबसे ज्यादा तबाही मचा सकता है और साथ ही अन्य जगहों पर भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बारबाडोस में शाम 6 बजे के बाद से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ऐसे में वहां का मौसम ठीक होने के बाद ही टीम इंडिया को स्वदेश लौट पाना संभव है।

Leave a comment