Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जान लें आपके शहर का ताजा रेट

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जान लें आपके शहर का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। आज 28जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 5,000डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई है, जबकि चांदी 100डॉलर प्रति औंस के पार चली गई है। भारतीय बाजार में एमसीएक्स पर 24कैरेट सोने की कीमत ₹1,62,090प्रति 10ग्राम के आसपास चल रही है। तो वहीं, चांदी ₹3.70लाख प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। यह तेजी आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की तलाश में निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण देखी जा रही है।

बता दें, आज के कारोबार में सोने की कीमतों में 3%से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई है, जो इसे अब तक के उच्चतम स्तर पर ले आई है। वहीं, चांदी ने भी निवेशकों के होश उड़ा दिए है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोने की कीमत $5,075प्रति औंस और चांदी $108प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। 

भारतीय शहरों में सोने-चांदी की कीमत

भारतीय शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर देखा जाता है, जो स्थानीय मांग, करों और परिवहन लागत पर निर्भर करता है।

दिल्लीमें 24कैरेट सोना की कीमत ₹1,62,090प्रति 10ग्राम, 22कैरेट सोना ₹1,48,590प्रति 10ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत ₹3,70,100प्रति किलोग्राम है।

मुंबईमें 24कैरेट सोना ₹1,61,940प्रति 10ग्राम, 22कैरेट सोना ₹1,48,440प्रति 10ग्राम के भाव से मिल रहा है। चांदी की कीमत ₹3,70,100प्रति किलोग्राम है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊमें 24कैरेट सोना ₹1,62,090प्रति 10ग्राम, 22कैरेट सोना ₹1,48,590प्रति 10ग्राम का भाव है, जबकि चांदी ₹3,70,100प्रति किलोग्राम में मिल रहा है।

कोलकाता में 24कैरेट सोना ₹1,61,950प्रति 10ग्राम औऱ 22कैरेट सोने की कीमत ₹1,48,450प्रति 10ग्राम है। चांदी ₹3,70,000प्रति किलोग्राम है।

हरियाणामें 24कैरेट सोना ₹1,62,100प्रति 10ग्राम और 22कैरेट सोना ₹1,48,600प्रति 10ग्राम का भाव है। जबकि चांदी की कीमत ₹3,70,000प्रति किलोग्राम है।

तेजी के प्रमुख कारण

वैश्विक तनाव और युद्ध की आशंकाओं से निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय बैंक बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं, जो आपूर्ति पर दबाव डाल रहा है। फेडरल रिजर्व द्वारा 2026 में 150 आधार अंकों की दर कटौती की उम्मीद से सोने की अपील बढ़ी है। साथ ही, अमेरिकी डॉलर में गिरावट से सोने-चांदी की कीमतें ऊपर चढ़ रही हैं।

Leave a comment