
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच को जीत कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 399 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6विकेट पर 383रन बनाए थे। वहीं टीम इंडिया ने छक्के लगाने का भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3हजार छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। भारत के बाद दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है। उनके नाम 2953 छक्के मार रखे है। वहीं पाकिस्तान तीसरे पायदान पर मौजूद है।
अश्विन ने कुंबले को पछाड़ा
इसके साथ ही भारत एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकार्ड भी अपने नाम किया है। वहीं आर अश्विन किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले को पछाड़ दिया है।
Leave a comment