स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को दी खुशखबरी, शादी के 3 महीने बाद बनने जा रहीं मां

स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को दी खुशखबरी, शादी के 3 महीने बाद बनने जा रहीं मां

Swara Bhaskar Pregnancy: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री 3 महीने पहले अचानक इंटीमेट सेरेमनी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर के चर्चा में आ गई थी।अब एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं दरअसल, अभिनेत्री ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। स्वरा ने अनाउंस कर दिया है कि वे मां बनने वाली हैं।

शेयर किया पोस्ट

 स्वरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। फोटो में स्वरा अपने पति फहद के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स का आंसर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, ब्लेस, ग्रेटिट्यूड, एक्साइटेड (और क्लूलेस!)!" अभिनेत्री के प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते ही उन्हें तमाम सेलेब्स और फैंस से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

किया था कोर्ट मैरेज

बताते चलें, स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद   के साथ पहेल कोर्ट मैरिज की थी इसके बाद स्वरा और अहमद ने मार्च में धूमधाम के साथ ग्रैंड वेडिंग की थी। एक्ट्रेस ने अपने हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी से लेकर रिस्पेशन तक की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं।

Leave a comment