
Surya Grahan 2024: हिंदू धर्म में सूर्यग्रहण का खास महत्व है। ये एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर आना बंद हो जाता है। इस साल का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। इसका प्रभाव अमेरिका और उसके आस पास के देशों में देखा गया था। अब वहीं साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण लगने वाला है। जैसा की पहला सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखा था तो अब सबके मन में ये सवाल आ रहे हैं कि क्या दूसरा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं।
सूर्यग्रहण को खगोल और ज्योतिष की दृष्टि से काफी अहम माना गया है। जिसका असर सभी राशियों के साथ ही देश और दुनिया पर भी सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है। पंचाग के मुताबिक, साल का दूसरा सूर्यग्रहण अक्टूबर के महीने में पड़ेगा। ये 2 अक्टूबर 2024 को बुधवार को पड़ेगा। 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रात 09:10 से लेकर सुबह के 3:17 तक रहेगा। इसकी अवधि 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगी।
क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
जहां पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था तो वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत के समय के अनुसार रात में ग्रहण लगने की वजह से ये भारत में नहीं दिखाई देगा। वैज्ञानिक अनुमान के मुताबिक, मैक्सिको, ब्राजील, चिली, पेरू, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना, आर्कटिक, कूक आइलैंड, उरुग्वे जैसे देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही सूतक काल के नियम का पालन नहीं किया जाएगा।
क्या होता है सूतक काल
बता दें, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण लगने से ठीक 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और सूतक काल में कई नियमों का पालन करना होता है। इसको धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है यही वजह है कि इस दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही होती है।
Leave a comment