
Surya Grahan 2023:इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार का सूर्य ग्रहण वलयाकार यानि रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। हालांकि इसका असर भारत में नहीं पड़ेगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल को लेकर ज्योतिषों के अलग-अलग मत है। अबकी बार का सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है।
इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
दरअसल साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार यानि रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। हालांकि इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल को लेकर ज्योतिषों के अलग-अलग मत है। वहीं इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण में खास कर गर्भवती महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होता है। साथ ही ग्रहण काल में भगवान के मंत्रों का ज्यादा से ज्यादा जाप करना चाहिए।
कब है सूर्य ग्रहण?
दरअसल 2023 में कुल मिलाकर चार ग्रहण हैं। जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। प्रथम सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा था। अब आने वाले दो ग्रहण एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण अश्विन महीने में पड़ेंगे। यह दोनों ग्रहण एक ही महीने में पड़ रहे हैं।
गर्भवती महिलाओं पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो इसका बुरा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है ऐसे में ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना पड़ता है। जैसे की गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए पहले से पके हुए भोजन पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सूई, चाकू, कैंची जैसी नोकदारी वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।
Leave a comment