Summer: गर्मी के मौसम में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, जानें कुछ उपाय

Summer: गर्मी के मौसम में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, जानें कुछ उपाय

नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करना मुश्किल होती है. गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा चिंता त्वाचा की होती है. वैसे तो इतने दिनों कोरोना संक्रमण के चलते हम सब अपने-अपने घरों में बंद थे. पर अब घरों से निकलना शुरू हो गए है. इस समय त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है. इस मौसम में स्किन को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है. कई लोगों को लगता हैं कि ऑयली स्किन वाले को हाइड्रेशन की जरूरत नहीं होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. त्वाचा की देखभाल करना हर किसी जरूरी है. तो आईये जानतें है किस तरह रखें अपने त्वाचा का ख्याल.

•   त्वाचा को हाइड्रेट रखना जरूरी है कि कम से कम 8गिलास पानी जरूर पीना है. अगर संभव हो, तो अपने साथ एक पानी की बोतल रखे और हर 30मिनट में कम से कम एक बार पीना याद रखें. पानी न केवल आपको ताजा महसूस करने में मदद करता है, बल्कि यह डिहाइड्रेशन को भी रोकता है और बहुत सारे विषाक्त पदार्थों को दूर में मदद करेगा.

•  गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडे पानी से नहाने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर की गर्मी बाहर निकलती है. आप गर्मियों में ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दें.

•  ज्यादातर लोग गर्मियों के मौसम में बॉडी लोशन का इस्तेमाल नहीं करते हैं. लेकिन इस मौसम में शरीर को मॉश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए लोशन लगाएं. इससे आपकी त्वचा मुलायम रहेगी. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में दो बार बॉडी लोशन जरूर लगाए.

•  गर्मियों में ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए फेस मास्क लगाना बहुत फायदेमंद होता है. इसके साथ ही मेकअप का इस्तेमाल कम करे.

•  गर्मी के मौसम में ड्राई स्किन की समस्या आम है. ड्राई स्किन के लिए चंदन, जेरेनियम और बादाम के तेल को मिलाकर तेल बना सकते हैं.

•  इन सबके अलावा भी व्यक्ति को सकरात्मक सोच रखना जरूरी है. इसके साथ ही खुश रहना भी जरूरी है.

•  त्वाचा को स्वस्थ रखने के लिए, तनाव को कम करने के लिए मेडिटेसन, व्यायाम करें.

 

Leave a comment