शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में I Love Army, मां मुझे माफ करना, जय हिन्द भाईयों, सुसाइड नोट पर लिखकर आर्मी की तैयारी कर रहे युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फांसी पर झूले युवक को आर्मी में जाने का जुनून था पर उम्र की सीमा पार होने पर इतना टूट गया। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। वहीं पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
मामला शिवपुरी जिले के कारोंदी का हैं यहां रहने बाला 21 वर्षीय केदार दिल आर्मी में जाने की आस पर दिन रात मेहनत करता था रोज की तरह सुबह चार बजे रनिंग के लिए निकला लेकिन घर से कुछ ही दूर उसका शब पेड़ से टंगा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया था।