
Kriti Sanon: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह माता सीता की भूमिका निभा रही है। यह फिल्म 16जून को रिलीज हो रही है। इस बीच अब खबर आई है कि कृति सेनन अब प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। वह एक डिजिटल फिल्म का निर्माण करेंगी। इसमें वह एक्ट भी करने वाली है।
कृति सेनन से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा,"कृति सेनन हमेशा से ही फिल्म मेकिंग से जुड़ी विभिन्न चीजों पर काम करना चाहती थी। अब वह खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलने में दिलचस्पी रखती हैं। जब उन्होंने इसकी कहानी सुनी। उन्होंने ना सिर्फ इसमें काम करने का मन बनाया बल्कि वह इसका निर्माण भी करना चाहती हैं। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।"
बताते चलें कृति सेनन के पास फिलहाल शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म है। इसके अलावा, वह द क्रू में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना कपूर और तब्बू की भी अहम भूमिका है। वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में भी नजर आने वाली है। गौरतलब है कि कृति सेनन ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अब उन्हें लगता है कि यह सही समय है कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बड़ा किया जाए। अब उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Leave a comment