Success Story : अगर इंसान को जिंदगी में सफल होना है तो उसे दी रात मेहनत करना उसके लिए बहुत जरूरी है आज हम उसी मेहनत का नतीजा आपके सामने लेकर आयें है, जिनका नाम है IPS आशना चौधरी की है। आइए जानते है IPS आशना चौधरी की सफलता की कहानी....
UPSC की तैयारी के लिए कुछ छात्र ऐसे होते है जो बिना कोचिंग पेपर क्रैक कर लेते हैं और IAS-IPS अधिकारी बन जाते हैं। आशना चौधरी भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने बिना कोचिंग अपने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली और IPS अधिकारी बन गईं।
IPS आशना चौधरी का जन्म 28 अगस्त 1998 को UP के हापुड़ जिले के पिलखुवा में हुआ था। उन्होंने पिलखुवा के सेंट जेवियर स्कूल, उदयपुर के सेंट मैरी स्कूल और गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। उन्हें 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.5 प्रतिशत मार्क्स मिले थे।
12वीं के बाद आशना ने DU के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से अंग्रेजी साहित्य में ऑनर्स किया और बाद में दिल्ली के साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उनके इसी एजुकेशनल बैकग्राउंड ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Also read: Success Story: तस्कीन खान के कड़े संघर्ष ने बदली किस्मत, आज रेलवे में बड़ी अफसर
2.5 अंकों से चूकीं
आशना ने ग्रेजुएशन के तुरंत बाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। पहली बार उन्होंने साल 2020 में परीक्षा दी थी, लेकिन वह फेल हो गईं थीं। इसके बाद दोबारा परीक्षा दी , लेकिन फिर भी वो महज 2.5 अंकों से चूक गईं। अब दो बार की इस असफलता ने उन्हें थोड़ा निराश जरूर किया लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने UPSC क्रैक कर दिया।
ऐसे बनीं IPS
साल 2022 में अपने तीसरे प्रयास में आशना ने ऑल इंडिया 116वीं हासिल की थी और वह IPS के लिए चुनी गईं। UPSC परीक्षा में उन्हें कुल 992 अंक मिले थे, जिसमें लिखित परीक्षा में 827 अंक और इंटरव्यू में 165 अंक शामिल थे। आशना के उनका होम कैडर यानी UP कैडर मिला है। फिलहाल वह मथुरा में ASP के पद पर कार्यरत हैं।
Also read: Success Story: 35 परीक्षाओं में असफलता, फिर दो बार क्रैक की UPSC; यहां पढ़ें विजय की कहानी
अधिकारी से की है शादी
अगर आशना चौधरी के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने IAS अधिकारी अभिनव सिवाच से शादी की है। अभिनव ने UPSC परीक्षा 2022 में 12वीं रैंक हासिल की थी। वह हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं।