
Bangladeshi Students Launches Political Party: बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन अब तक शांत नहीं हुआ है। छात्रों ने अब यूनुस सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद बांग्लादेशी सेना प्रमुख के पसीने छूट गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि नई पार्टी के नाम की घोषणा शुक्रवार दोपहर 3 बजे की जाएगी। जतीय नागरिक समिति के मुख्य आयोजक सरजिस आलम ने सोमवार शाम को एक प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए पार्टी बनाने का ऐलान किया है।
सेना प्रमुख के छूट रहे पसीने
बांग्लादेश में नेताओं के बीच आंतरीक स्थिति पैदा हो गई है। जिसके बाद बांग्लादेशी सेना प्रमुख ने सभी नेताओं के लिए चेतावनी जारी कर दी है। सेना प्रमुख वकार-उज्जमान ने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था खराब होने के कुछ कारण हैं। देश के नेता आपस में लड़ने में व्यस्त है। अगर मतभेद को भुलाकर आगे नहीं बढ़ते है, तो दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि देशी की संप्रभुता जोखिम में पड़ जाएगी। शरारती तत्वों को माहौल बिगाड़ने का मौका मिल रहा है।
सेना प्रमुख ने कहा कि मैं सिर्फ आपको वार्निग दे रहा हूं। इसके पीछे कोई नीजि एजेंडा नहीं है। मै देश की भलाई के लिए यह बात कर रहा हूं। मैं शांति बहाली चाहता हूं।
बांग्लादेश में कब होगा चुनाव?
बता दें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पहले ही साफ किया था कि उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सवाल है कि देश में चुनाव कब होगा, इस पर अभी संशय बरकरार है। हाल के दिनों यूनुस ने कहा था कि 2025 के अंत तक चुनाव हो सकते हैं। वहीं, कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवाओं के नेतृत्व वाली पार्टी देश के राजनीतिक हालात को बदल सकता है।
Leave a comment