
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि उनकू तबीयत बिगड़ने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती है। ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं हो रहा था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। वहीं इसके अस्पताल से वापस लौटने को लेकर एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया था। इस बीच वह शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई और इस दौरान उनके साथ दीपिका की मां भी थी।
बता दें कि, दीपिका ने कैमरा पर्सन्स को देखकर मास्क निकालकर स्माइल करते हुए वेव भी किया। दीपिका को देखकर ये तो क्लीयर है कि वह ठीक हैं। फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि वे खुश हैं कि दीपिका बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें स्माइल करता देख उनका दिनबन गया है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में रणवीर और उनके बीच अनबन के बारे में लिखा है। वहीं कई लोगों का ध्यान उनकी वेडिंग रिंग पर भी गया। दरअसल सोशल मीडिया एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, जो अब रणवीर सिंह के बयान के बाद से दूर हो गई है। पहले बात करते है। हाल के वायरल वीडियो की। जिसमें अभिनेता कहते नजर आ रहे हैं कि टचवुड...हम दोनों 2012 में मिले और डेटिंग शुरू की। इस साल हम दोनों को साथ में 10 साल हो गए हैं। इसके अलवा एक्टर ने कहा कि दीपिका उनकी लाइफ में हैं इसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे।
वहीं अब बात करें दीपिका के वर्क फर्नट की तो दीपिका के पास फिलहाल 3 फिल्में है। वह पठान,फाइटर और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली है। पठान में वह शाहरूख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फाइटर में ऋतिक रोशन तो प्रोजेक्ट के में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी।
Leave a comment