
UP News: यूपी बीजेपी में पिछले कुछ दिनों से मचे हंगामे के बाद अब थोड़ी सांती बनी हुई है। लेकिन सीएम के बदले रुख की चर्चा खूब हो रही है। सदन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की होड़ विधायकों में दिखाई दी। हमेशा ठीक 11 बजे नियत वक्त पर सदन पहुंचने वाले सीएम योगी आज 5 मिनट पहले ही सदन पहुंच गए थे। सीधे अपनी सीट पर बैठने के बजाए सीएम योगी विधायकों की ओर खुद पहुंचने लगे, चाहे वह उनकी पार्टी के विधायक-मंत्री हो या फिर विपक्ष के दूसरे बड़े नेता हो।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, “आप समाज के उस वर्ग से जुड़े हैं जिसकी इच्छा समाज के लिए, देश के लिए काम करने की है और आगे बढ़ने का जुनून है। जब कोई समाज अपना आत्मबोध खो देता है तो वह पहचान के संकट से जूझता है। ऐसी साजिश उस समुदाय ने की है जो आज खुद को पिछड़ा कहता है।'' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए।
इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा ओबीसी मोर्चा की राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा चल रही है। यही कांवड़ यात्रा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार के समय प्रतिबंधित की गई थी। इस यात्रा के साथ रोजगार भी जुड़ा हुआ है। पिछली सरकारों ने इसे रोकने का काम किया था। मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस ने 60 वर्षों तक शासन किया, सपा की प्रदेश में 4-4 बार सरकार थी। इन्होंने 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) के लिए कार्य क्यों नहीं किया?"
Leave a comment