Stock Market: शेयर बाजार हुआ धड़ाम, एक झटका और 8.51 लाख करोड़ गए पानी में

Stock Market: शेयर बाजार हुआ धड़ाम, एक झटका और 8.51 लाख करोड़ गए पानी में

Stock Market Crash: शेयर बाजार में मंगलवार यानी 22 अक्टूबर को काफी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 930 अंक टूटकर 80, 220 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 में 310 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से ICICI बैंक के शेयर ग्रीन जोन में थे। बाकी के सभी 29शेयर रेड अलर्ट पर व्यापार कर रहे थे। इन शेयरों में से सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा  के शेयरों में देखी गई। महिंद्रा के शेयरों में 3.29 फीसदी की गिरावट आई।

इन कंपनियों के शेयर भी गिरे                       

जिन कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। उसमें जेएसडब्ल्यू स्टील, एल एंड टी, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई के नाम भी शामिल है। इन कंपनियों के शेयर में 3प्रतिशत की गिरावट देखी गई। आपको बता दें कि एनएसई के 2825शेयरों में से 299के शेयरों में उछाल देखी गई। जबकि 2,466 के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा 60 कंपनियों के शेयर स्थिर रहे। उनमें न वृद्धि देखी गई ना ही गिरावट। सबसे ज्यादा नुकसान वर्धमान होल्डिंगस को हुआ। वर्धमान होल्डिंग्‍स के शेयर आज 14.2 फीसदी टूटकर 4,549.90 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए। इसके बाद GRSE के शेयर 12.34 फीसदी टूटकर 1581.65 रुपए पर आ गए।

निवेशकों के पैसे डूबे                

आज निफ्टी बैंक से लेकर हेल्‍थ सेक्‍टर्स तक के स्‍टॉक में भंयकर गिरावट दर्ज की गई है। पीएसयू बैंक के शेयर 4.47 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं, स्‍मॉलकैप और मिडकैप में ये गिरावट और ज्यादा है। बीएसई स्‍मॉलकैप 2,186.12अंक टूटा है जबकि BSE Midcap में 1,214.83 अंक की गिरावट देखी गई है। शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के कारण निवेशकों पैसे डूब गए हैं। ज्‍यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियो रेड जोन में आ गए हैं। वहीं, बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,53,65,023.74 करोड़ रुपए से 8.51लाख करोड़ रुपये घटकर 4,45,13,502 करोड़ रुपये रह गया है। बता दें कि शेयर मार्केट में गिरावट के कारण निवेशकों के 8.51 लाख करोड़ गए।          

Leave a comment