Stock Market Crash: शेयर बाजार में अचानक आई रिकॉर्ड गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक तक टूटा

Stock Market Crash: शेयर बाजार में अचानक आई रिकॉर्ड गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक तक टूटा

Stock Market Turmoil:शेयर बाजार में गिरावट लगातार जारी है। शुक्रवार यानी 25अक्टूबर को शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी गई। बता दें कि निफ्टी 1100अंक तक टूट गया। वहीं, सेंसेक्स 700अंक टूटकर 79,356.47पर पहुंच गया। इसके अलावा निफ्टी-फीफ्टी 245अंक गिरकर 24,154.40पर लुढक गया।  

बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर 2,659शेयरों में सिर्फ 246कंपनियों के शेयर ऊपर थे। बाकी 2,343कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गई। इसके अलावा 70कंपनियों के स्टॉक में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला। आशचर्य की बात ये रही कि 193कंपनियों के शेयर पिछले 52सप्ताह में निचले स्तर पर था।        

BSE में देखी गई गिरावट   

बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के टॉप 30शेयरों में 11फीसदी की तेजी देखी गई। जिसमें सबसे ज्यादा शेयर ITC के बढ़े। ITC के शेयर में 3.68फीसदी का उछाल देखने को मिला। बाकी अन्य कंपनियों के शेयर में एक फीसदी से भी कम की तेजी देखी गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों में देखने को मिली। इंडसइंड बैंक के शेयर में 18फीसदी गिरावट देखी गई। जिसके बाद बैंक 1048रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा 19अन्य कंपनियों के शेयर में भी गिरावट देखी गई।       

क्यों टूट रहा शेयर बाजार? 

बताया जा रहा है कि शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह कंपनियों के खराब तिमाही नतीजे रहे हैं। गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को इंडसइंड बैंक का मुनाफा 40 फीसदी गिर गया था। जिस कारण शुक्रवार को भी इसके शेयर में भारी गिरावट आई है। दूसरा बड़ा कारण अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अभी तक भारतीय मार्केट से 1 लाख करोड़ रुपए की निकासी की है।  तीसरी वजह, शेयर बाजार में गिरावट देखते हुए रिटेल और बड़े निवेशकों ने शेयर बेचे हैं। जिस कारण हैवीवेट शेयर महिंद्रा एंड महिंद्रा, एल एंड टी जैसे शेयर टूटे हैं।                                                                                                                          

Leave a comment