संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये पौधा, डायबिटीज से लेकर कैंसर की बीमारियां होंगी छूमंतर

संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये पौधा, डायबिटीज से लेकर कैंसर की बीमारियां होंगी छूमंतर

Health Tips: आज कल के समय में सेहत का ख्याल रखता बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में स्टेवा कई गुणों से भरपूर एक शानदार ज़ड़ी बूटी है। यह चीनी की तरह मीठी होती है। इसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। स्टेविया के पत्ते बिल्कुल तुलसी के पत्ते जैसे ही नजर आते है। तुलसी की तरह ही इसे भी आप अपने घर में आसानी से उगा सकते हैं. स्टेविया के पौधे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये जड़ी बूटी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

स्टेविया के फायदे

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद: स्टेविया में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है। एक स्टडी के मुताबिक, स्टेविया के सेवन से इंसुलिन की मात्रा पर कोई असर नहीं पड़ता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल कई पकवानों में आसानी से कर सकते हैं। स्टेविया शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी काफी मदद करती है।

कैंसर कीकै रोकथाम के लिए स्टीविया

इस जड़ी बूटी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये इसे एक शक्तिशाली कैंसर-रोधी फूड बनाता है। स्टीविया में केम्पफेरोल नामक एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। ये कैंसर के खतरे को कम करने मदद करते हैं। ये अग्नाशय के कैंसर की रोकथाम में विशेष रूप से उपयोगी है।

स्टीविया वजन को बनाए रखने में मदद कर सकता है

मीठा होने के बावजूद, स्टेविया में कैलोरी बहुत कम होती है। आप वजन बढ़ाने की चिंता किए बिना इसे अपने डेजर्ट और कुकीज में शामिल कर सकते हैं। ये मीठे की लालसा को संतुष्ट करने का काम करता है। बच्चों के आहार में आप इसे शामिल कर सकते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप चीनी से स्टीविया की ओर रुख कर सकते हैं।

Leave a comment