खेल

T20 World Cup में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत की सुपर-8 में एंट्री, अर्शदीप ने तोड़ा ये 10 साल पुराना रिकॉर्ड

T20 World Cup में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत की सुपर-8 में एंट्री, अर्शदीप ने तोड़ा ये 10 साल पुराना रिकॉर्ड

T20WC IND vs USA: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। 12 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त मेजबान अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को पूरी तरह से सही साबित किया। भारतीय टीम ने अमेरिका को 20 ओवर में 110 रन के स्कोर पर रोक दिया। अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट लिए, इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में रविचंद्रन अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ...

T20 World Cup Super 8 Scenario:  पाकिस्तान की किस्मत का फैसला करेगा भारत, जानें कैसे

T20 World Cup Super 8 Scenario: पाकिस्तान की किस्मत का फैसला करेगा भारत, जानें कैसे

जैसे-जैसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 आगे बढ़ रहा है, टीमों को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। इस सभी ग्रुप की टीप दो टीमें सुपर-8 में अपनी जगह बनाएंगी ...

IND VS PAK: ‘इंडिया....इंडिया', और दूसरी शायद टेलीविजन टूटने’ पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने लिए मजे

IND VS PAK: ‘इंडिया....इंडिया', और दूसरी शायद टेलीविजन टूटने’ पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने लिए मजे

Delhi Police Troll Pakistani Team: T20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है। वहीं, रोज कोई ना कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। इस हार के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की टीम को ट्रोल किया जा रहा है। ...

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम से हार के बाद पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, विश्व कप से बाहर होने का मंडराया खतरा

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम से हार के बाद पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, विश्व कप से बाहर होने का मंडराया खतरा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मैच 9 जून यानी कल खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए ...

IND vs PAK:  कभी नहीं देखी होगी क्रिकेट की ऐसी दीवानगी, दास्तां सुन आप भी हो जाएंगे भावुक

IND vs PAK: कभी नहीं देखी होगी क्रिकेट की ऐसी दीवानगी, दास्तां सुन आप भी हो जाएंगे भावुक

Pakistan Fan Sad Reaction: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को महज 6 रन से हरा दिया। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की यह सातवीं जीत थी। इस जीत के बाद जहां भारतीय फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर थी तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी फैंस के चेहरे उदास थे। इस मैच को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज होता है और कई बार तो वे इस मैच को देखने के लिए अपनी जिंदगी भर की कमाई भी खर्च कर देते हैं। ऐसा ही मामला पाकिस्तान के एक फैन का भी था जिसने अपना ट्रैक्टर बेचकर मैच का टिकट खरीदा था। हालांकि, टीम की हार के बाद वह टूट गए और उनका बुरा हाल हो गया। ...

French Open में कार्लोस अल्कारेज ने रचा इतिहास, फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी करारी शिकस्त

French Open में कार्लोस अल्कारेज ने रचा इतिहास, फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी करारी शिकस्त

Open 2024 Men's Singles Title: विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अलकराज ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है। स्पैनियार्ड रोलांड गैरोस खिताब जीतने वाले अपने देश के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं, क्योंकि वह इस सूची में राफेल नडाल और उनके कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ शामिल हो गए हैं। अलकराज ने यह गेम 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से जीता। ...

T20WC IND vs PAK: इस तरह भारत ने जीती हारी हुई बाजी, ये 3 खिलाड़ी साबित हुए सबसे बड़े हीरो

T20WC IND vs PAK: इस तरह भारत ने जीती हारी हुई बाजी, ये 3 खिलाड़ी साबित हुए सबसे बड़े हीरो

IND vs PAK T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अमेरिका में भी तिरंगा लहरा दिया, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्‍तान को 6रन से रौद दिया है। टॉस हारकर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की और सिर्फ 119 रन बनाए। टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। ऐसे में टीम इंडिया की जीत मुश्किल लग रही थी। लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने छोटे लक्ष्य का बचाव किया और जीत हासिल की। मैच में भारत की ओर से तीन खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन्हीं खिलाड़ियों की बदौलत टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही है। ...

T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच से पहले PAK ने किया हंगामा, ICC पर लगाया ये आरोप

T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच से पहले PAK ने किया हंगामा, ICC पर लगाया ये आरोप

T20 World Cup IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला है। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अमेरिका से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम टूटे हुए मनोबल के साथ न्यूयॉर्क पहुंच गई है। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही पूरी तरह से फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। टीम के साथ झड़प की भी खबरें आ रही हैं।वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एकजुट और मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को एक बार फिर हार का डर सता रहा है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड रोने लगा है और उसने आईसीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। ...

T20WC IND vs PAK: रोहित-विराट ही नहीं...इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है हार्दिक, बन जाएंगे नबंर-1

T20WC IND vs PAK: रोहित-विराट ही नहीं...इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है हार्दिक, बन जाएंगे नबंर-1

T20WC IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला है। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा की नजरें बड़े रिकॉर्ड बनाने पर होंगी। वहीं हार्दिक पंड्या भी इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाते नजर आ सकते हैं। वह इससे सिर्फ 1 विकेट दूर हैं। ...

T20 World Cup IND vs PAK: भारत-पाक मैच पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, फैंस का दिल तोड़ सकती है ये खबर!

T20 World Cup IND vs PAK: भारत-पाक मैच पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, फैंस का दिल तोड़ सकती है ये खबर!

IND vs PAK Rain Prediction: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा, दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की निगाहें टिकी हुई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर हाईवोल्टेज मैच है। भारत ने 5 जून को अपने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में आयरलैंड को हराया था, जबकि डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ बड़ा उलटफेर हो गया, मेजबान अमेरिका ने हरा दिया। हालांकि, अब तक टूर्नामेंट के हर मैच पर बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है। इस बीच आइए जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम। ...