Asian Games 2023: भारत की पारुल चौधरी-अन्नू रानी ने रचा इतिहास, दोनों ने देश को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2023: भारत की पारुल चौधरी-अन्नू रानी ने रचा इतिहास, दोनों ने देश को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। जैवलीन थ्रो में भारत की अनु रानी ने इतिहास रच दिया है। अनु रानी जैवलीन थ्रो का गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। अनु रानी ने 62.92 मीटर का थ्रो किया और पहला स्थान हासिल किया।

वहीं भारतीय एथलीट पारूल चौधरी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। पारूल चौधरी ने 5000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. इस तरह भारत के पदकों का संख्या 64 पहुंच गई है। वहीं, अब तक भारतीय खिलाड़ी 14 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

साथ ही, भारतीय एथलीट विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है। विथ्या रामराज ने 55.68 के समय के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 63 हो गई है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदकों के अलावा 24 रजत पदक और 26 कांस्य पदक जीते हैं।

लवलीना बोर्गोहेन ने पदक पक्का किया

इससे पहले अर्जुन सिंह और सुनील सलाम की जोड़ी ने 1000 मीटर कैनो स्प्रिंट में मेडल जीता था। इस जोड़ी ने 3 मिनट 53.329 सेकेंड में रेस पूरी कर मेडल पर कब्जा कर लिया। हालांकि, इसके बाद महिलाओं की 50-54KG बॉक्सिंग स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत की प्रीति को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह प्रीति को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। साथ ही ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग महिलाओं की 50-54KG स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं।

भारत के लिए कैसा रहा आज का दिन?

भारत के लिए आज पहला पदक डोंगी दौड़ में आया। इस स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद प्रीति ने कांस्य महिला 50-54KG मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रीती ने सेमीफाइनल में चीन की युआन चेंग को 5-0 से हराया। इन दो पदकों के बाद विथ्या रामराज ने भारत के लिए तीसरा पदक जीता। विथ्या रामराज ने 55।68 मीटर के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह आज खबर लिखे जाने तक भारतीय खिलाड़ियों ने 3 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

Leave a comment