Search KhabarFast

Press ESC to close

21 दिन में चौथी भिड़ंत... इस संडे फिर आमने-सामने होंगी भारत-पाक टीमें, इस बार वर्ल्ड कप में होगी टक्कर

21 दिन में चौथी भिड़ंत... इस संडे फिर आमने-सामने होंगी भारत-पाक टीमें, इस बार वर्ल्ड कप में होगी टक्कर

T20 Women's World Cup: एशिया कप 2025 में पुरुष टीम की तीन शानदार जीत के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें महिला वनडे वर्ल्ड कप पर टिक गई हैं। इस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

खास बात यह है कि बीते तीन रविवार पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराया और अब अगला रविवार (5 अक्टूबर) महिला टीम के नाम हो सकता है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की कोशिश होगी कि वे भी पुरुष टीम की तरह पाकिस्तान को हराकर लगातार चौथी बार भारत को जीत दिलाएं।

वर्ल्ड कप की शुरुआत और अब तक का सफर

महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम 2 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच होगा। इस मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय महिला खिलाड़ी भी पाकिस्तान के साथ मैच के बाद हाथ मिलाने से परहेज करेंगी, जैसा पुरुष टीम ने किया था।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत और भारत का सपना

अब तक के महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। उसने सात बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत की टीम अब तक दो बार (2005 और 2017) फाइनल में पहुंची लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई। इस बार टीम इंडिया के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है और यदि शुरुआत पाकिस्तान पर जीत से होती है, तो टूर्नामेंट में टीम का मनोबल भी चरम पर रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast