IPL Rules: बीच टूर्नामेंट में चोटिल हो जाते है कोई खिलाड़ी, तो क्या फिर भी मिलेगा पूरा पैसा? जानें नियम

IPL Rules: बीच टूर्नामेंट में चोटिल हो जाते है कोई खिलाड़ी, तो क्या फिर भी मिलेगा पूरा पैसा?  जानें नियम

IPL Salary Rules: IPL 2024 के लिए मंगलवार को हुई नीलामी में खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर बिके हैं। नीलामी में KKR ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि हैदराबाद ने पैट कमिंस पर 20.50 करोड़ रुपये का दांव लगाया। इतनी बड़ी कीमत के साथ ये दोनों खिलाड़ी IPLइतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

पैट कमिंस पिछला IPLसीजन बीच में ही छोड़कर घर चले गए थे। वहीं मिचेल स्टार्क के लिए IPLकभी भी प्राथमिकता नहीं रहा। यही कारण है कि उन्होंने लंबे समय बाद IPLमें वापसी की है। इन दोनों खिलाड़ियों की प्राथमिकता हमेशा ऑस्ट्रेलियाई टीम रही है। फिर मिचेल स्टार्क भी चोटिल होते रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ये दो महंगे खिलाड़ी टूर्नामेंट के बीच में चोटिल हो जाते हैं या उपलब्ध नहीं होते हैं, तो क्या फ्रेंचाइजी उन्हें फिर भी करोड़ों की सैलरी देगी? आइये इसे समझते हैं।

क्या है IPLका सैलरी नियम?

IPLमें खिलाड़ियों को वेतन देने के नियम बिल्कुल स्पष्ट हैं। यानी अगर कोई खिलाड़ी IPLके एक सीजन के लिए फुल टाइम उपलब्ध है तो भले ही फ्रेंचाइजी उसे एक मैच में भी मौका न दे लेकिन उसे पूरे सीजन की सैलरी देनी होगी। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के बीच में निजी कारणों से मैचों में उपलब्ध नहीं होता है या चोटिल हो जाता है, तो उसे उतने ही मैचों के लिए वेतन मिलता है, जितने मैचों के लिए वह उपलब्ध था। ऐसे में अगर कमिंस और स्टार्क IPLसीज़न के बीच में चोटिल हो जाते हैं या किसी अन्य कारण से उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उन्हें एक सीज़न के मैचों में उनकी उपलब्धता के अनुपात में पैसा मिलेगा।

इसी तरह, अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या IPLसीजन शुरू होने से पहले उपलब्ध नहीं होता है, तो फ्रेंचाइजी के लिए उसे एक भी रुपये का भुगतान करना अनिवार्य नहीं है। ऐसे समय में फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को भी ले सकती है।

Leave a comment