
IPL 2023, MI vs CSK: धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने अगले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। बेन स्टोक्स का शनिवार शाम मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलने की कोई उम्मीद नहीं लग रही है। खबरों के अनुसार, शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में एक अभ्यास सत्र के बाद एड़ी में दर्द का अनुभव किया। जिसके बाद डॉक्टर ने उनको 10 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी है।
आपको बता दें कि, दिसंबर में हुई मिनी-नीलामी में स्टोक्स को CSKने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इस सीज़न में चेन्नई के शुरुआती दो मैचों में भाग लिया है,वहीं अपनी पहली दो पारियों में बस 15 रन बनाए है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की निगाहें शनिवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करने पर होगी। लेकिन स्टोक्स के इंजरी से उसको बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार,CSKकी मेडिकल टीम शनिवार दोपहर को अंतिम फैसला लेगी, लेकिन जानकारों की माने तो, वह प्रतियोगिता में भाग लेने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।
क्या धोनी के बाद स्टोक्स होंगे अगले कप्तान?
इस साल धोनी का यह IPLसीजन आखिरी है वह IPL2023 के बाद इस लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं उनके बाद ऐसा माना जा रहा है की चेन्नई बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बना देगी। क्योंकि वह उनकी पहली पसंद है। बता दें कि स्टॉक्स इस समय इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं और इस खिलाड़ी की कप्तानी में इंग्लैंड ने कई बड़ी सीरीज पर कब्ज़ा जमाया है।
Leave a comment