IND vs BAN U19 Women's Asia Cup: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल मैच में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया

IND vs BAN U19 Women's Asia Cup: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल मैच में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया

IND vs BAN U19Women's Asia Cup Final 2024: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। रविवार 22 दिसंबर को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी टीम को जीत के लिए 118 रनों का टारगेट मिला था। लेकिन बांग्लादेश की टीम 76 रन पर ही ढेर हो गई।

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

बता दें, मुकाबले में टॉस हारकर पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की। जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 117 रन बनाए। भारत की ओर से ओपनर गोंगाडी त्रिशा ने 47 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। तो वहीं, मिथिला विनोद (17 रन), कप्तान निकी प्रसाद (12 रन) और आयुषी शुक्ला (10 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहीं।

दूसरी तरफ बांग्लादेश की तरफ से फरजाना इस्मिन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं निशिता अक्तेर निशि को दो और हबीबा इस्लाम को एक सफलता हाथ लगी।

कैसा रहा बांग्लादेश का प्रदर्शन?

भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 117 रन बनाए। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम मैदान में उतरी। लेकिन टीम 18.3 ओवरों में महज 76 रनों पर पैक हो गई। विकेटकीपर जुएरिया फिरदौस ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। जिसमें 3 चौके शामिल रहे।

उनके अलावा ओपनर फहोमिदा चोया ने 18 रन बनाए। इन दोनों के अलावा बाकी की बांग्लादेशी बल्लेबाज दोहरे अंकों तक नहीं पहुंच सकीं। भारतीय टीम की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, स्पिन गेंदबाजों सोनम यादव और परुणिका सिसोदिया को भी दो-दो सफलता हासिल हुईं। इनके साथ वीजे जोशिथा भी एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहीं।

भारतीय टीम की प्लेइंग-11

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। वहीं, भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में गोंगाडी तृषा, कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, वीजे जोशिथा, शबनम शकील, सोनम यादव, परुणिका सिसौदिया शामिल हैं। 

बांग्लादेश की प्लेइंग-11

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 में फहोमिदा चोया, मोसम्मात ईवा, सुमैया अख्थेर, जुएरिया फिरदौस (विकेटकीपर), सुमैया अक्तेर (कप्तान), सादिया अख्तर जन्नतुल मौआ, हबीबा इस्लाम, फरजाना इस्मिन, निशिता अक्तेर निशी, अनीसा अक्तेर सोबा। शामिल हैं।  

Leave a comment