
ICC World Cup 2026Schedule:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 19 नवंबर 2025 को ICC अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी किया है। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में एक बड़ा बदलाव भी हुआ है, जहां भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप्स में रखा गया है, यानी ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मुकाबला नहीं होगा। यह फैसला कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैचों को एक ही ग्रुप में रखा जाता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे टूर्नामेंट की व्यूअरशिप और रेवेन्यू पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले क्रिकेट की सबसे बड़ी आकर्षण होते हैं।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट और शेड्यूल
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा, जिसमें 16 टीमें 41 मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट को चार ग्रुप्स में बांटा गया है, प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी, जहां ग्रुप A और D की टीमें एक पूल में, जबकि ग्रुप B और C की टीमें दूसरे पूल में खेलेंगी। सुपर सिक्स के बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे, जिनमें रिजर्व डे रखे गए हैं। सभी मैच 50 ओवर के होंगे और फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, यूएसए, न्यूजीलैंड
ग्रुप B: जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड
ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका
ग्रुप D: तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका
विश्व कप का शेड्यूल
15 जनवरी, यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
15 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
15 जनवरी, तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक
16 जनवरी, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
16 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
16 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
17 जनवरी, भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
17 जनवरी, जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
18 जनवरी, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
18 जनवरी, इंग्लैंड बनाम ज़िम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
18 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक
19 जनवरी, पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
19 जनवरी, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
19 जनवरी, दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
20 जनवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
20 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
21 जनवरी, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
21 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक
22 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
22 जनवरी, आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
22 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक
23 जनवरी, बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
23 जनवरी, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
24 जनवरी, ए4 बनाम डी4, एचपी ओवल, विंडहोक
25 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
25 जनवरी, सुपर सिक्स D2 बनाम A3, एचपी ओवल, विंडहोक
26 जनवरी, B4 बनाम C4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
26 जनवरी, सुपर सिक्स C1 बनाम B2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
26 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
27 जनवरी, सुपर सिक्स C2 बनाम B3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
27 जनवरी, सुपर सिक्स C3 बनाम B1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
28 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
29 जनवरी, सुपर सिक्स D3 बनाम A2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
30 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
30 जनवरी, सुपर सिक्स B3 बनाम C1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
31 जनवरी, सुपर सिक्स B2 बनाम C3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
01 फ़रवरी, सुपर सिक्स B1 बनाम C2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
03 फ़रवरी, पहला सेमीफ़ाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
04 फ़रवरी, दूसरा सेमीफ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
06 फ़रवरी, फ़ाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
Leave a comment