T20 IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

T20 IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

IND vs ZIM: भारतीय टीम इस समय T20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज में मौजूद है। इस बीच बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के ठीक बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई चयन समिति ने इस सीरीज के लिए पूरी तरह से युवा टीम का चयन किया है। वहीं टीम की कप्तानी भी एक ऐसे युवा खिलाड़ी के हाथ में है जिसने अभी तक भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है।ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शुबमन गिल हैं। गिल पहली बार किसी सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

गिल के सामने बड़ी चुनौती

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए शुबमन गिल के सामने बड़ी चुनौती होगी। गिल ने आईपीएल 2024 के दौरान गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। गिल की कप्तानी में गुजरात के लिए आईपीएल 2024 बेहद खराब रहा था। उनकी कप्तानी में टीम लीग चरण से ही बाहर हो गई और 14 में से केवल पांच मैच ही जीत पाई। ऐसे में शुबमन गिल के लिए भारतीय टीम की कप्तानी आसान नहीं होगी। इस सीरीज के दौरान उन्हें खुद को एक कप्तान के तौर पर साबित करना होगा। इस सीरीज में गिल के लिए बड़ा मौका होगा। दरअसल आने वाले समय में भारतीय टीम उनके जैसे युवा खिलाड़ियों को और भी बड़े मौके देगी।

कब से शुरू होगी सीरीज

पहला T20I - 06-जुलाई 2024, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

दूसरा T20I - 07-जुलाई 2024, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

तीसरा T20I - 10-जुलाई 2024, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

चौथा T20I - 13-जुलाई 2024, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

5वां T20I - 14-जुलाई 2024, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, शाम 4:30 बजे से

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन ​गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन(विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

Leave a comment