Search KhabarFast

Press ESC to close

Women's World Cup 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया, क्रिकेट से लेकर सिनेमा जगत तक ने भारत की शेरनियों के जज्बे को किया सलाम

Women's World Cup 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया, क्रिकेट से लेकर सिनेमा जगत तक ने भारत की शेरनियों के जज्बे को किया सलाम

Women's World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार रात को इतिहास रच दिया। ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52रनों से हराकर भारत ने अपना पहला विश्व कप खिताब अपने नाम किया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और दिप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को धूल चटा दी। यह जीत न केवल क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाली है, बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, क्रिकेट के दिग्गजों और बॉलीवुड सितारों तक ने टीम इंडिया को दिल से बधाई दी है।

शेफाली और दिप्ति की जोड़ी बनी हीरो

मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50ओवरों में 6विकेट पर 285रन बनाए। ओपनर शेफाली वर्मा ने 87रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 100रनों की साझेदारी शामिल थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अहम योगदान दिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी पटरी पर ही नहीं आ सकीं। दिप्ति शर्मा ने 5विकेट हॉल लेते हुए मैच का रुख मोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका 233रनों पर ऑलआउट हो गई।

दिप्ति को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जिन्होंने पूरे विश्व कप में अपनी घातक स्पिन से विरोधियों को परेशान किया। यह भारत का पहला महिला विश्व कप खिताब है, जो 1983और 2011के पुरुष टीम के सफर को याद दिलाता है। हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद कहा 'यह सपने जैसा लग रहा है। हमने कड़ी मेहनत की और आज फल मिला। यह जीत लाखों लड़कियों के लिए है।'

राष्ट्रपति और पीएम ने टीम को किसा सलाम

इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025जीतने पर हार्दिक बधाई! उन्होंने पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के अनुरूप आज परिणाम आया। यह ऐतिहासिक पल महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। लड़कियों ने भारत का मान बढ़ाया।'

तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनकी प्रदर्शन में महान कौशल और आत्मविश्वास झलका। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने असाधारण टीमवर्क और दृढ़ता दिखाई। खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।'

गृह मंत्री अमित शाह ने इसे 'राष्ट्र का ताज' करार देते हुए कहा 'विश्व चैंपियन टीम इंडिया को बधाई। यह जीत भारत का गौरव आकाश छू रही है। आपकी क्रिकेट स्किल्स ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का रास्ता बनाया।' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा 'विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई! आप राष्ट्र का गौरव हैं। भारत माता की जय!' लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा 'टीम इंडिया ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि पूरे राष्ट्र के दिल जीत लिए। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।'

कोहली से तेंदुलकर तक की बधाई

क्रिकेट के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाया। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लिखा 'महिला विश्व कप जीत पर भारतीय टीम को बधाई। यह नया युग है!' सचिन तेंदुलकर ने कहा 'भारतीय महिला टीम ने विश्व कप जीत लिया। उन्होंने अनगिनत युवा लड़कियों को बल्ला और गेंद थामने के लिए प्रेरित किया।' युवराज सिंह ने पोस्ट किया 'नया युग शुरू! भारतीय महिला टीम की दृढ़ता, कौशल और टीम स्पिरिट ने दुनिया को यादगार पल दिया।' नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा 'क्या प्रदर्शन! टीम इंडिया को बधाई।' धनुष गोयल ने भी टीम को यादगार जीत के लिए बधाई दी। पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने भी हरमनप्रीत की तारीफ की।

बॉलीवुड सेलेब्स ने की तारीफ

बॉलीवुड ने भी इस जीत को सेलिब्रेट किया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा 'बेटियां ने इतिहास रच दिया! टीम इंडिया को ढेर सारी बधाई। यह जीत हर लड़की के लिए है।' शाहरुख खान ने ट्वीट किया 'वुमन इन ब्लू ने कमाल कर दिया। विश्व चैंपियन बनने पर बधाई।' दीपिका पादुकोण ने लिखा 'गर्व से भरा पल। भारतीय महिला टीम ने साबित कर दिया कि कुछ भी असंभव नहीं।' इसके अलावा कई सेलेब्स ने महिला टीम की जीत को नारी शक्ति का प्रतीक" बताया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bhuvneshwar Kumar Comeback: 4 साल तक नहीं की भारतीय जर्सी की उम्मीद! भुवनेश्वर कुमार ने बताया कमबैक का राज

Bhuvneshwar Kumar Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने करीब चार साल बाद नेशनल टीम में वापसी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20I में उन्हें भारत की प्लेइंग-11 में जगह मिली। साल 2022 के बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर ने अपने कमबैक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इन चार सालों के दौरान उन्होंने कभी भी भारतीय जर्सी में वापसी की उम्मीद नहीं रखी और न ही इसके पीछे भागने की कोशिश की।

IND vs NZ 2nd T20I: ईशान किशन के बाहर होते ही इस धुरंधर की टीम इंडिया में एंट्री, कौन है ये खिलाड़ी?

Cricket News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20I मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी जगह कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को भारतीय टीम में शामिल किया है। ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है।

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने चला बड़ा दांव! अब इस दिग्गज के हाथों में होगी टीम की कमान

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच बनाया है। अब तक फ्रेंचाइजी के बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे पोलार्ड, महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ पोलार्ड का रिश्ता लंबे समय से रहा है। अब वह नई भूमिका में टीम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast