'विराट रो रहे थे...', ऐसा क्या हुआ जो बंद कमरे में अनुष्का के सामने रोने लगे किंग कोहली

'विराट रो रहे थे...', ऐसा क्या हुआ जो बंद कमरे में अनुष्का के सामने रोने लगे किंग कोहली

Virat Kohli Gets Emotional: विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ है। टीम की हार और जीत के भाव उनके चेहरे पर साफ नजर आते हैं। लेकिन इस बीच विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने किया है।

विराट कोहली के फ्लॉप प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' पर उनसे संबंधित एक दिलचस्प जानकारी साझा की है। एक्टर ने अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए बताया कि विराट कोहली की कामयाबी में एक्ट्रेस का क्या रोल है। उन्होंने बताया कि कैसे विराट होटल रूम में अनुष्का शर्मा के सामने रो रहे थे।

वरुण ने पॉडकास्ट में खोला राज

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में पहुंचे थे। जहां विराट कोहली को लेकर कई खुलासे किए। वरुण ने बताया कि वह जब अनुष्का के साथ फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग कर रहे थे। तब उस बीच विराट कोहली के बारे में भी बात हुई थी। अनुष्का ने उन्हें बताया था कि विराट किस तरह खुद को हार का जिम्मेदार मानते हैं।

बता दें, साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद काफी निराश हो गए थे। ये किस्सा इंग्लैंड में खेले नॉटिंघम टेस्ट का है। जिसमें भारत को हार मिली थी। उस वक्त विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। तब वह अच्छी फॉर्म में नहीं थे। अनुष्का ने मुझसे उनकी  मानसिकता के बारे में कुछ बातें साझा की थी।

कमरे में रो रहे थे विराट 

पॉडकास्ट में वरुण बताया कि अनुष्का उस दिन मैच देखने नहीं गई थी। पर जब वह वापस आई तो विराट कोहली कहीं नजर नहीं आए। उन्हें नहीं पता था कि कोहली कहां है। आखिर में अनुष्का ने विराट को कमरे में पाया, जहां वे रो रहे थे। अनुष्का ने बताया था कि इस समय विराट को मनोबल काफी डाउन था। वो अनुष्का के सामने रो रहे थे. और, ये कह रहे थे कि वो फेल हो गए। जबकि वह उस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 

Leave a comment