संन्यास या CSK के साथ नई पारी? क्या IPL 2025 है धोनी का फाइनल शो?

संन्यास या CSK के साथ नई पारी? क्या IPL 2025 है धोनी का फाइनल शो?

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 शुरु होने के साथ ही उनके संन्यास की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। 43 साल की उम्र में, धोनी की लोकप्रियता अब भी पहले की तरह ही है। लेकिन सवाल यही उठता है कि क्या IPL 2025 उनका आखिरी सीजन होगा? क्या चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए धोनी ये आखिरी सीजन खेल रह है? 
 
IPL 2025 में धोनी का प्रदर्शन 
 
IPL 2025 में धोनी CSK के लिए एक बार फिर अहम भूमिका में हैं। सीजन की शुरुआत में रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन उनके चोट की वजह से कप्तानी की जिम्मेदारी धोनी को मिली। बावजूद इसके CSK का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। टीम 12 मैचों में केवल 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। 
बता दें, धोनी ने बल्ले से 12 मैचों में 180 रन बनाए। इस सीजन में धोनी ने डेवाल्ड ब्रेविस और उर्विल पटेल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौके दिया। जिससे यह पता चलता है कि वह CSK को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।  
 
संन्यास पर क्या बोले धोनी? 
 
धोनी ने अपने संन्यास को लेकर हमेशा रहस्यमयी रुख अपनाया है। IPL 2025 के दौरान कई मौकों पर उनसे उनकी टीम के बारे में पूछा गया। लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में जवाब कभी नहीं दिया। IPL मैच के दौरान धोनी ने कहा था 'IPL खत्म होने के बाद मुझे 6-8 महीने तक अपने शरीर का आकलन करना होगा कि क्या यह इस तरह के दबाव को झेल सकता है। अभी कुछ भी तय नहीं है, लेकिन प्रशंसकों का प्यार और स्नेह शानदार है।'
 
धोनी आगे कहते है 'मुझे नहीं पता, शायद अगले मैच में भी न आऊं।" यह जवाब उनके चिर-परिचित अंदाज में था, जो प्रशंसकों को और सस्पेंस में डाल गया।'

Leave a comment