
AUS vs IND 2nd Test: एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम दूसरे दिन भी संघर्ष करती नजर आ रही है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया है। यानी दोनों टीम ने अब 1-1 की बराबरी पर है। बता दें, एडिलेड टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। जबकि टीम इंडिया के बैटिंग लाइन अप में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 180 रन और दूसरी पारी में सिर्फ 175 रन बनाए। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था।
टीम इंडिया को हुआ तगड़ा नुकसान
टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 मैच जीते है, जिसका पीसीटी 60.71 है। अब भारतीय टीम की बात करें तो टीम इंडिया को हार का तगड़ा नुकसान हुआ है। क्योंकि भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने अभी तक 16 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 9 जीते हैं, जिसका पीसीटी 57.29 है।
भारतीय टीम के पास अभी भी है मौका
बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगले साल जून में लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली दो टीमें ही फाइनल मुकाबला के लिए क्वालीफाई करेंगी। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय टीम के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है।
सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज कौन?
पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए। जिस कारण वे बुरी तरह से फ्लॉप हुए। लेकिन दोनों ही पारियों में भारतीय टीम की तरफ से नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाए। लेकिन बाकी के खिलाड़ी फ्लॉप रहे। इसी वजह से दोनों पारियों में टीम इंडिया 200 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
Leave a comment