IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड, साल 2000 के बाद किसी गेंदबाज ने किया ऐसा करिश्मा

IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड, साल 2000 के बाद किसी गेंदबाज ने किया ऐसा करिश्मा

IND vs AUS Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 44.1 ओवर में 180 रन बनाए। बता दें, नितीश रेड्डी ने भारत के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। नितीश ने कुल 42 रन बनाए।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भी अपना कमाल दिखाया। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के 3 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन लौंटने पर मजहूर कर दिया। इसी के साथ जसप्रीत ने एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया।

जसप्रीत बुमराह ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

बता दें, दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया था। इसके बाद दूसरे दिन की शुरुआत में ही बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद उन्होंने स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में अभी तक कुल 52 विकेट हासिल कर लिए हैं।

इसी के साथ जसप्रीत साल 2000 के बाद एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले से रिकॉर्ड जहीर खान ने बनाया था। साल 2002 में जहीर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 विकेट हासिल किए थे। बता दें, 21वीं सदी में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज ने एक कैलेंडर ईयर में 52 विकेट हासिल किए हैं।

21वीं सदी में पहली बार हुआ ऐसा

बता दें, 2000 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। 2000 के बाद साल 2002 में जहीर खान ने 51 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद साल 2018 में जसप्रीत बुमराह ने 48 विकेट हासिल किए हैं। जिसके बाद जसप्रीत इसी साल के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच में 52 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।

भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए साल 2018 में टेस्ट में 41 टेस्ट मैचों में कुल 181 विकेट हासिल किए हैं।  

Leave a comment