
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 2ndटेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे है। इस दौरान टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने T20 जैसी बल्लेबाजी की और इसके साथ ही टीम के नाम 2 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए।
दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जयसवाल ने 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। हिटमैन ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद ईशान किशन ने महज 34 गेंदों में 52 रन बनाए। ईशान के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनके साथ शुबमन गिल 37 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंकाको पछाड़ भारत के नाम सबसे तेज 100 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में महज 12.2 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। श्रीलंका ने 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ 13.2 ओवर में 100 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है। इंग्लैंड ने 1994 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13.3 ओवर में 100 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने महज 5.3 ओवर में 50 रन बना लिए
इससे पहले भारतीय टीम ने महज 5.3 ओवर में 50 रन बना लिए थे। टेस्ट में सबसे तेज 50 रन बनाने के मामले में टीम इंडिया चौथे नंबर पर है। इससे पहले 2008 में भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5.3 ओवर में 50 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में इंग्लैंड पहले नंबर पर है। 1994 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लिश टीम ने 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे।
Leave a comment