
Virat Kohli, IND vs NZ 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला टेस्ट 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में शुरू होगा। इस टेस्ट में पूर्व कप्तान विराट कोहली एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
बता दें कि,न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली 1000 रन के विशेष क्लब में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 134 रन की जरूरत होगी। विराट के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में 866 रन हैं, जिन्हें उन्होंने 21 पारियों में 45.58 की औसत से बनाया है। उन्होंने कीवी के खिलाफ 3 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। यदि विराट इस टेस्ट में 134 रन बनाते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में एक हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।
पुजारा और सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका
वर्तमान में विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे स्थान पर हैं। उन्हें चौथे नंबर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ एक रन बनाना है, जिनके नाम 867 रन हैं। वहीं, अगर विराट 18 रन बनाते हैं, तो वह वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ देंगे, जिनके नाम 883 रन हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
राहुल द्रविड़ - 1659 रन
सचिन तेंदुलकर - 1595 रन
वीरेंद्र सहवाग - 883 रन
चेतेश्वर पुजारा - 867 रन
विराट कोहली - 866 रन
अब सभी की निगाहें इस पहले टेस्ट पर टिकी हुई हैं, जहां विराट कोहली एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।
Leave a comment