World Cup 2023 फाइनल में भारतीय टीम की होगी जीत! 12 साल बाद बन रहे है 9 गजब के संयोग

World Cup 2023 फाइनल में भारतीय टीम की होगी जीत! 12 साल बाद बन रहे है 9 गजब के संयोग

India vs Australia World cup 2023 Final: ICC विश्व कप 2023का फाइनल मुकाबला 19नंवबर को खेला जाएगा। विश्व कप फाइनल का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मैच कल यानी की 19नवबंर (रविवार) को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रयास तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर होगी।

भारतीय टीम  ने विश्व कप में लगातार 10मैच जीते हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी खराब शुरुआत के बाद लगातार 8मैचों में विजय हासिल कर चुकी है। यानी दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है। जब ग्रुप मैच में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो भारत ने 6विकेट से जीत हासिल की थी। विराट, रोहित, और शमी समेत सभी भारतीय टीम में खिलाड़ी धांसू फॉर्म में हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया से भारी दिख रहा है।

आपको बता दे कि भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011में विश्व कप जीता था। फिर भारतीय टीम 2015और 2019के क्रिकेट विश्व कप में सेमीफाइनल स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब फैन्स को उम्मीद है कि भारतयी टीम इस बार खिताबी सूखा जरूर खत्म करेगी। वैसे भी 12साल बाद 9गजब के संयोग बन चुके हैं जो यह बताते हैं कि भारत 2011की तरह ही इस बार खिताब जीतने में कामयाब होगी। आइए जानते हैं इस बारे में।

1.2011के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत के पांच गेंदबाजों- जहीर खान, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिए थे। अब इस विश्व कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत के पांच गेंदबाजों- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए है।

2. विश्व कप 2011में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रॉस टेलर अपने जन्म दिन पर पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगायी थी। अब इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श ने भी अपने जन्मदिन पर पाकिस्तान के ही खिलाफ सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही ओशिनिया रीजन में आते है।

 

3. 2011के विश्व कप में बाएं हाथ के स्पिनर युवराज सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट हासिल किए थे। वहीं, इस विश्व कप में बाएं हाथ के स्पिनर सर रवींद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा ही करानामा किया।

4. इंग्लैंड की टीम साल 2010में टी20विश्व कप में विजेता बनी थी। फिर वह अगले साल यानी साल 2011में क्रिकेट विश्व कप खेलने भारत आई। अबकी बार भी पुरानी कहानी दोहराई गई। इंग्लैंड ने 2022में टी20वर्ल्ड कप जीत हासिल की और फिर वह 2023का क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने भारत आई। हालांकि 2011और 2023दोनों ही वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई।

5. 2011के क्रिकेट विश्व कप में आयरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 328रनों का टारगेट चेज कर लिया था। तब यह विश्व कप के इतिहास का रिकॉर्ड रनचेज था। अब इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345रनों का टारगेट सफलतापूर्वक हासिल कर लिया, जो विश्व कप के इतिहास का रिकॉर्ड चेज रहा।

6. रन मशीन विराट कोहली ने साल 2011के क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। इस विश्व कप में भी विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली।

7. 2011के विश्व कप में भारत ने अपना आखिरी लीग मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में युवराज सिंह ने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए शतक लगाया था और वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे थे। इस विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत के आखिरी लीग मैच में श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर बैटिंग करके शतक जड़ा। श्रेयस भी अबकी बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए।

8. विश्व कप 2011में आयरलैंड के केविन ओब्रायन ने सबसे तेज शतक (50गेंद) लगाया था। अब इस विश्व कप में साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एडेन मार्करम ने 49गेंदों पर शतक लगाकर ओब्रायन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिर ऑस्ट्रेलिया के मैक्सेवल ने 40बॉल में सेंचुरी लगाकर मार्करम को भी पछाड़ दिया।

9. 2011 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। तब माही 5 नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। अब इस विश्व कप में विकेटकीपर केएल राहुल भी रनचेज के दौरान पांचवें क्रम पर बैटिंग करके 90 से ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं। केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए थे।

Leave a comment