
IND vs USA T20 World Cup 2026: ICC मेन्स T20वर्ल्ड कप 2026के ग्रुप ए के तीसरे मैच में भारत ने USA को 29रनों से हराकर अपने टाइटल डिफेंस की शानदार शुरुआत की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84रनों की ताबड़तोड़ पारी ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारकर 161/9का सम्मानजनक स्कोर दिया। इसके जवाब में USA की टीम 132/8पर सिमट गई, जहां मोहम्मद सिराज ने 3विकेट चटकाए और अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी से सफलताएं हासिल कीं।
कैसी रही भारत की बल्लेबाजी?
USA के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित हुआ। लेकिन भारत की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही चार विकेट गिर गए। अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए, जबकि ईशान किशन (20) और तिलक वर्मा (25) ने कुछ रन जोड़े लेकिन जल्दी पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे भी बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे भारत 46/4पर संकट में था।
इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमान संभाली। उन्होंने 49गेंदों में 10चौके और 4छक्के लगाकर 84रन बनाए, जिसमें आखिरी ओवर में दो चौके और दो छक्के शामिल थे। इस दौरान अक्षर पटेल (14) ने उनका साथ दिया और भारत 161/9पर पहुंचा। USA की ओर से शैडली वान शाल्कवाइक ने शानदार गेंदबाजी की और 4विकेट झटके।
कैसी रही USA की बल्लेबाजी?
लक्ष्य का पीछा करते हुए USA की शुरुआत भी खराब रही। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती विकेट चटकाए। एंड्रीज गौस (6), सैतेजा मुक्कामल्ला (2) और मोनांक पटेल (0) जल्दी आउट हो गए, जिससे USA 13/3पर था। मिलिंद कुमार (34) और संजय कृष्णमूर्ति (37) ने चौथे विकेट के लिए 58रनों की साझेदारी की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने उन्हें रोका।
इसके अलवा शुभम रंजाने ने 37रनों की तेज पारी खेली, लेकिन सिराज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच खत्म किया। भारत की गेंदबाजी में सिराज (3/29), अर्शदीप (2/18) और अक्षर (2/24) चमके। तो वहीं, हार्दिक पंड्या ने बिना विकेट लिए 34रन दिए। इस तरह सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने।
Leave a comment