
Indian Men's Archery Team Won Gold:चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। एशियाई खेल 2023 में भारत ने 21वां स्वर्ण पदक जीता। आर्चर में पुरुष कंपाउंड टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर पदक जीता है। भारत 235-230 से जीता है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक, ओजस और प्रथमेश ने शानदार प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि,टीम इंडिया ने आज तीन गोल्ड मेडल जीते है। मिश्रित युगल स्क्वैश में भारत ने स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाजी की महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता है।
आपको बता दें कि,अबतक भारतीय टीम ने स्वर्ण (21), रजत (31) और कांस्य (32) मेडल हासिल कर लिए है। वहीं अबतक कुल 82 मेडल भारत ने अपने नाम कर लिए है।

Leave a comment