
Chandra Grahan On Holi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 13 मार्च गुरुवार को देशभर में होलिका दहन यानी छोटी होली का पर्व मनाया जा रहा है। कल होली का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, भद्रा का साया रहने के चलते होलिका दहन देर रात में किया जाएगा। इसी के साथ फाल्गुन पूर्णिमा यानी कल साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चंद्र ग्रहण को अच्छा समय नहीं माना जाता। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। हालांकि, इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन अभी भी कई लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन है कि क्या चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन लगेगा या होली के दिन? आइए जानते है असल में चंद्र ग्रहण कब है और इस दिन किन चीजों की मनाही होती है?
कब है चंद्र ग्रहण?
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर लगने वाला है। जिसका समापन 14 मार्च होली के दिन दोपहर 12:23 बजे होगा। ऐसे में भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 09:29 से लेकर दोपहर 03:29 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।
लेकिन साल 2025 में लगने वाला पहला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, वेस्टर्न अफ्रीका, यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक महासागर, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण के दिन किन चीजों को करने से बचें?
होलिका दहन का शुभ मुहुर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10बजकर 35 मिनट पर हो चुकी है। जिसका समापन अगले दिन 14 मार्च के दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
चूंकि इस बार छोटी होली के दिन भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। जिसका शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरु होगा और इसका समापन 12 बजकर 30 मिनट होगा।
Leave a comment