देश के पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए है. थोड़ी देर में रामलला का भूमि पूजन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभ मुहूर्त के वक्त भूमि पूजन करेंगे और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मेहमान भूमि पूजन में मौजूद रहेंगे. अयोध्या को आज फिर से सजाया गया है, दीवाली जैसा माहौल है और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं. ...
5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन होना है. इस भूमिपूजन में पीएम मोदी शिरकत करेंगे. यह पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले देश में सियासत भी गर्म होने लगी है. कई विपक्षी नेता राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर सवाल खड़े कर चुके है. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विज सिंह ने कहा था कि राम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहर्त में हो रहा है इसलिए, राम मंदिर के पुजारी और गृह मंत्री अमित शाह को कोराना वायरस हो गया है. अब दिग्विजय के इस बेतुके बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है. ...
रामनगरी अयोध्या सज गई है. 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. अयोध्या में 5100 कलश भी तैयार कर लिए गए है. 5100 कलशों से पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा. रामनगरी में दीवाली जैसा माहौल तैयार हो चुका है. 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को क्या तैयारियां चल रही है, आइए एक नजर ड़ालते है. ...
हिमाचल सरकार ने शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. हिमाचल में अब बच्चे कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे. सरकार के निर्देश पर राज्य सहकारी बैंक ने स्मार्ट फोन खरीदने के लिए आसान किश्तों में ऋण सुविधा शुरू की है. बैंको में अभिभावकों लंबी लाइनें लगी है. इस से पूर्व गरीब लोगों के बच्चों को बिना स्मार्टफोन और लैपटॉप के ऑनलाइन पढ़ाई करना मुश्किल था. ...
यूपी में योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर बड़ा तोहफा दिया है. यूपी में रक्षाबंधन पर यूपी बसें चलती रहेंगी. साथ ही प्रदेश में मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी. बता दे कि शनिवार और रविवार को यूपी में लॉकडाउन रहता है. योगी सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर यह फैसला लिया है. महिलाएं सोमवार को राज्य परिवहन की सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी. ...
बॉलीवुड का उभरता सितारा रहा सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर बिहार के DGP का बयान सामने आया है. बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे का कहना कि सुशांत केस में जिनको आरोपी बनाया है. वह भागे फिर रहे है. मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है. बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार पुलिस में FIR दर्ज कराई है. बिहार पुलिस ने एक टीम को मुंबई भेज दिया है. पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. ...
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. भारत में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है. जिनमें से 5,67,730 मामले एक्टिव हैं, 11,45,629 लोग ठीक हो चुके हैं. ...
अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी के आगमन को लेकर खास तरह की तैयारियां शुरू हो गई है. पीएम 5अगस्त को अयोध्या जाएंगे. जिसको लेकर साधु-संत बेहद खुश नजर आ रहे हैं. निर्वाणी अखाड़ा ने तो बेहद खास और अष्टधातु की कीमती ईंट तैयार कर रखी है, जिसे राम मंदिर की नींव रखने के लिए पीएम मोदी को भेंट दिया जाएगा. 5अगस्त को प्रधानमंत्री जब अयोध्या के सिद्ध हनुमानगढ़ी में हनुमान लला का आशीर्वाद लेंगे, तब निर्वाणी अखाड़ा की तरफ से महंत गौरी शंकर दास विशेष अष्टधातु की ईंट PM मोदी को भेंट करेंगे. ...
दुनिया को अपनी ताकत से दहला देने वाला राफेल की लैंडिंग अबंला एयर स्टेशन पर होने वाली है. राफेल लड़ाकू विमान अब भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन जाएगा. बता दे कि पांचों राफेल को भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया है. अंबाला में विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा. फ्रांस की ओर से पांच राफेल लड़ाकू विमानों की खेप भारत को दी गई है, कुल 36 विमानों की डिलीवरी में ये पहली खेप है. अंबाला में एयर फोर्स स्टेशन के आस पास धारा 144 लागू कर दी गई है. एयर फोर्स स्टेशन पर वीडियोग्राफी और कोरियोग्राफी पर रोक लगा दी है. ...
हरियाणा में रजिस्ट्री घोटाले का शोर भी कम नहीं हुआ था. घरौंडा की गगसीना प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में लाखों रुपए का एक और घोटाला सामने आया है. समिति के सदस्यों के खातो में हेराफेरी करते हुए अधिकारियों ने इस घोटाले को अंजाम दिया गया है. करीब छह दर्जन से अधिक सदस्यों ने उनके एकाउंट में हुई धोखाधड़ी की शिकायत की है. पैक्स में हुआ घोटाला उजागर होने के बाद समिति के सदस्य अपने खाते चैक करवाने पहुँच रहे है. घपले का शिकार हुए लोगों ने समिति के कर्मचारियों पर जालसाजी और गबन के आरोप लगाये है . ...