Dhanteras 2023: धनतेरस के शुभ मौके पर जरूर खरीदें ये चीजें, होगी मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा

Dhanteras 2023: धनतेरस के शुभ मौके पर जरूर खरीदें ये चीजें, होगी मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा

Dhanteras 2023:सनातन संस्कृति में दिवाली और धनतेरस का अपना विशेष महत्व है।धनतेरस के मौके पर सोना या धातु से बनी वस्तुओं की खरीदारीकरने का विशेष महत्व है। इस दिन खरीददारी करना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिलती है।

आपको बता दें कि, लोग इस दिन अलग-अलग धातु के बर्तन, वाहन, कपड़े जमीन जैसी कई तरह की वस्तुएं खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए आभूषण और घरेलू लक्जरी सामान खरीदने से घर में बरकत आती है साथ ही वे आपके जीवन में समृद्धि को बढ़ाती है। धनतेरस में प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन कई ऐसी वस्तुएं है जिन्हे खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।आइए जानते है वो कौन सी वस्तुएं है जो धनतेरस के दिन आपको जरुर खरीदनी चाहिए।

पीतल धातु के बर्तन-धनतेरस के अवसर पर पीतल के बर्तन खरीदने का खास महत्व है। यह धातु अत्यन्त शुभ मानी जाती है। पीतल धातु खरीदने से भगवान धनवंतरी की कृपा प्राप्त होती है।

साबुत धनिया- साल भर माता लक्ष्मी और धनकुबेर की कृपा पाने के लिए धनतेरस को साबुत धनिया अवश्य खरीदें इससे आप के घर में कभी भी धन की कमी नहीं आएगी।

कौड़ी-धनतेरस के मौके पर कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी को चढ़ाने से धन लाभ की प्राप्ति होगी। कौडी मां लक्ष्मी को अति प्रिय होती है। इसलिए धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए कौड़ी जरुर खरीदे।

दीया- सनातन संस्कृति में दिवाली और धनतेरस के दिन दीए जलाए जाते हैं। प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीये को धनतेरस के दिन खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

झाड़ू-धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। मां लक्ष्मी साफ-सफाई से खास लगाव होता है। गंदगी वाली जगहों से लक्ष्मी दूर भागती है,वहां गरीबी का वास होता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदने से गरीबी दूर होकर घर में समृद्धी आती है।

मिट्टी के लक्ष्मी गणेश- मिट्टी के लक्ष्मी गणेश खरीदने से घर में धन – धान्य और सुख समृद्धि आती है।मिट्टी में पंच मिट्टी की प्रतिमा के अलावा आप अष्ट धातु और सोने, चांदी की भी प्रतिमा घर ला सकते हैं।

Leave a comment