
South Korea: उत्तर कोरिया ने हाल ही में पिछले महीने अपनी पहली सैन्य जासूसी सैटेलाइट को लॉन्च किया था। लेकिन लॉन्च के बाद विफल हो गया था। जिसके बाद अब इसका अंश दक्षिण कोरिया के हाथ लगा है। दक्षिण कोरिया ने दावा करते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च की गई सैटेलाइट का मलबा समुद्र में मिला है।
दरअसल, दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने शुक्रवार को इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि, पश्चिमी तट के पास समुद्र तल की 246फीट गहराई में गुरुवार शाम इस सैटेलाइट का मलबा मिला था। आगे बताया कि सेना को सख्त आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द सैटेलाइट के अतिरिक्त हिस्सों और वस्तुओं को खोजा जाए। जिसमें उत्तर कोरिया की ओर से बताया गया अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहन भी शामिल है। चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि, असफल लांचिंग के तुरंत बाद से ही दक्षिण कोरिया के जवान मलबा ढूढ़ने में लगे हुए थे।
साथ ही साथ अधिकारियों ने बताया कि, हम असफल लांचिंग के बाद से ही दिन रात इसे ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। जिसके चलते हमें पहले ही कई छोटे-छोटे हिस्से मिल गए थे।लेकिन हम पूरी तरह से संतुष्ट होना चाहते थे कि यह मलबा उत्तर कोरिया की ओर से लॉन्च किए गए सैन्य जासूसी सैटेलाइट का ही है। इस की खोज में सेना की ओर से 10 जहाजों समेत दर्जनों गोताखोरों को लगाया गया था। जिसके बाद इसका एक बड़ा हिस्सा हाथ लगा है और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक तस्वीर जारी कर इसकी एक झलक दिखाई है। इसके साथ ही इसका नाम "चोलिमा -1" रखा गया था। सेना के अधिकारी ने आगे कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से समुन्द्र में मिले मलबे का गहन विश्लेषण किया जाएगा।
Leave a comment