Happy Birthday Rajinikanth: कभी कुली...तो कभी बस कंडक्टर...लेकिन आज पुरी फिल्मी दुनिया पर राज, जानें रजनीकांत के अनसुने किस्से

Happy Birthday Rajinikanth: कभी कुली...तो कभी बस कंडक्टर...लेकिन आज पुरी फिल्मी दुनिया पर राज, जानें रजनीकांत के अनसुने किस्से

Happy Birthday Rajinikanth: साउथ इंडस्ट्री में अगर किसी एक्टर का सिक्का चलता है तो वह है रजनीकांत। उनके फैंस इस कदर दीवाने हो चुके है कि उनके नाम से ही फिल्म देखने जाते है और वो सुपरहिट फिल्म बन जाती है। हालांकि में रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने जमकर अपने एक्शन दिखाएं। वहीं सुपरस्टार  आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे है। तो चलिए उनके कुछ जीवन से जुड़े किस्सों को बताते है।

73वें हुए सुपरस्टार रजनीकांत

दरअसल रजनीकांत का जन्म 12दिसम्बर 1950को बेंगलुरु के मराठी परिवार में हुआ था। इनका असल नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। इनके माता-पिता का नाम जीजाबाई और रामोजी राव था और रजनीकांत सबसे छोटे बेटे हैं। रजनीकांत ने बेंगलुरु से ही अपनी शिक्षा ग्रहण की। शुरुआती दौर में उनके परिवार में आर्थिक रूप ज्यादा ठीक नहीं थी। रजनीकांत सिर्फ 4साल के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया था। रजनीकांत ने शुरुआती दिनों में खूब स्ट्रगल किया और कभी कुली तो कभी बस कंडक्टर का भी काम किया।

कभी कुली और बस कंडक्टर की थी जॉब

कुछ दोस्तों की मदद से रजनीकांत ने अपने एक्टिंग सीखने के शौक को पूरा किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात फेमस फिल्म डायरेक्टर के। बालचंद्र से हुई। बालचंद्रा ने ही रजनी को फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' में मौका दिया, जिसमें लीड रोल कमल हासन ने निभाया था। शुरुआती दौर में रजनीकांत ने नेगेटिव और सपोर्टिंग किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनानी शुरू की। लेकिन कमल हासन ने एक बार उनसे कहा था कि अगर तुम इस तरह नेगेटिव रोल करोगे तो हीरो नहीं बन पाओगे। इसके बाद रजनी सिर्फ हीरो की भूमिकाएं निभाने लगे। इसी कड़ी में उन्होंने 'भुवन ओरु केल्विकुरी' में हीरो की भूमिका निभाई थी।

अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डॉन' साल 1978 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का साउथ रीमेक 'बिल्ला' नाम से बनाया गया था। ये फिल्म रजनीकांत के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। रजनीकांत ने साउथ सिनेमा में कितनी तेजी से काम किया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर के महज 10 साल में 100 फिल्में की थीं। 100वीं फिल्म 'श्री राघवेंद्र' में हिंदू संत राघवेंद्र स्वामी की भूमिका निभाई।

Leave a comment