‘राहुल गांधी को तो पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि...’, प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

‘राहुल गांधी को तो पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि...’, प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

Pramod KrishnamOn Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया जिसके बाद विपक्ष हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि वह डर के कारण अमेठी से भाग गए हैं और चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने रायबरेली को चुना है। ये तो विपक्ष की राय है, लेकिन कभी प्रियंका गांधी के करीबी रहे प्रमोद कृष्णम ने भी राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले पर विस्फोटक बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेठी में हार के डर से राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया लेकिन हकीकत यह है कि राहुल गांधी रायबरेली में भी हारेंगे।

प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि राहुल जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं, उसे देखते हुए भारत में उनकी राजनीति कमजोर हो गई है। ऐसे में राहुल के लिए पाकिस्तान से चुनाव लड़ना बेहतर होगा क्योंकि उनकी राजनीति के चाहने वाले भारत से ज्यादा पाकिस्तान में हैं।

दो खेमों में बंट जाएगी कांग्रेस

प्रमोद कृष्णम का दावा है कि जिस तरह से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है और जिस तरह से प्रियंका को अमेठी, रायबरेली या सुल्तानपुर से टिकट नहीं दिया गया, उससे कांग्रेस के अंदर एक वर्ग में काफी नाराजगी है। प्रमोद कृष्णम का दावा है कि राहुल गांधी के इशारे पर प्रियंका गांधी को कांग्रेस की राजनीति में आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। ऐसे में अगर चुनाव नतीजे कांग्रेस के लिए खराब रहे तो 4 जून के बाद पार्टी के अंदर दो गुट बन जाएंगे। राहुल और प्रियंका गांधी खेमे के नेता अलग हो जायेंगे।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के दिल में धधक रही ज्वालामुखी

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह राहुल गांधी की पलायनवादी नीति है कि उन्होंने अमेठी छोड़ दिया है। देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है। प्रियंका गांधी का चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिलों में धधक रहा ज्वालामुखी है...4 जून के बाद यह फूट जाएगा। देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन तय है। कांग्रेस दो धाराओं में बंट जाएगी, एक धारा राहुल गांधी की होगी और दूसरी धारा प्रियंका गांधी की होगी।

Leave a comment