Search KhabarFast

Press ESC to close

पद्म श्री अवॉर्ड्स पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- इन दिग्गज सिंगर्स को मिलना चाहिए था सम्मान

पद्म श्री अवॉर्ड्स पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- इन दिग्गज सिंगर्स को मिलना चाहिए था सम्मान

PADMA  AWARD 2025:  पद्म पुरस्कार 2025 में 139 लोगों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। जिसके बाद अब मशहूर गायक सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके पद्म अवॉर्ड्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिग्गजों सिंगर्स हैं जिन्होंने एक मुकाम हासिल करने के साथ लोगों को इंस्पायर भी करा है। इन्हें अवॉर्ड्स मिलने चाहिए।

सोनू ने पोस्ट के जरिए जताई नाराजगी

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत और इसके पद्म पुरस्कार विजेता।” उन्होंने आगे कहा कि  “दो गायकों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। उनमें से एक सिर्फ पद्मश्री पुरस्कार तक ही सीमित रहे- मोहम्मद रफी साहब और दूसरे जिन्हें पद्मश्री भी नहीं मिला- किशोर कुमार जी। आजकल मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। लेकिन जीवित लोगों में भी अलका याग्निक जैसी हस्तियां हैं।जिनका इतना लंबा और अभूतपूर्व करियर रहा है, फिर भी उन्हें वैसा सम्मान नहीं मिला। श्रेया घोषाल, जो इतने लंबे समय से अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं, वे भी सम्मान की हकदार हैं। सुनिधि चौहान, जिन्होंने अपनी अनूठी आवाज से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है, उन्हें भी अभी तक कुछ नहीं मिला।”

जाने कैसे मिलता है ये पुरस्कार

सर्वोच्च नागरिक सम्मान के रूप में ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म पुरस्कार जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाता है। पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं। बता दें, इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और 4-6 प्रतिष्ठित व्यक्ति सदस्य के रूप में होते हैं।

मशहूर गायक सोनू का करियर

दूसरी ओर, मशहूर गायक सोनू निगम के करियर कि जाए तो उन्हें "मॉडर्न रफी" के नाम से भी जाना जाता है। सोनू ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। जिसमें से एक पद्म श्री पुरस्कार भी है। उन्होंने हिंदी और कन्नड़ के अलावा बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, उड़िया, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। सोनू निगम ने TVधारावाहिक तलाश के गाने, हम तो छैला बन गए से अपने करियर की शुरआत की थी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Viral Girl: उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ तक गया.. वायरल गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा, जानिये कौन था वो शख्स ?

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कानपुर वाली ठाकुर गर्ल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने साथ हुई बदतमीजी का जिक्र कर रही हैं। उनका आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार एक मुस्लिम युवक ने उन्हें बैड टच करने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast