
Gujarat Murder Case : मां-बाप अपने बच्चों के लिए कितना भी कर लें, लेकिन बच्चों को हमेशा ही उनसे शिकायत रहती है। एक ऐसा ही मामला गुजरात के राजकोट से सामने आया है जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी।
और इतना ही नहीं उसने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपनी मां के शव के साथ फोटो शेयर कर माफी भी मांगी है।
मौके पर पहुंची पुलिस
इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पास के एक पड़ोसी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि आरोपी बेटा नीलेश गोसाई यूनिवर्सिटी रोड पर भगत सिंह जी गार्डन में अपनी मां के शव के पास बैठा है।
आरोपी ने गुनाह कबूला
पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान 48 साल की ज्योतिबेन गोसाईं के रूप में हुई है जो मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। हैरानी की बात ये है कि पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी ने जल्द ही अपना गुनाह कबूल कर बताया कि पहले उसने अपनी मां पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। लेकिन बात न बनने पर उसने कंबल से अपनी मां का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
फोटो शेयर कर माफी मांगी
मां की हत्या करने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपनी मां के शव के साथ फोटो शेयर कर कहा, ‘मुझे माफ कर दो मां, मैंने तुम्हें मार डाला, मुझे तुम्हारी याद आती है, ओम शांति।‘
दूसरा पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं अपनी मां को मार रहा हूं, अपनी जान गंवा रहा हूं. सॉरी मां, ओम शांति, मिस यू मां।‘
मानसिक बीमारी बनी वजह
शुरुआती जांच के मुताबिक ज्योतिबेन सालों से गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं, इसी वजह से हमेशा उनकी अपने बेटे के साथ बहस और झगड़े होते थे।
हादसे वाले दिन भी मां-बेटे के बीच किसी बात पर बहस हो गई और बातों-बातों में मां अपनी जान गवा बैठी। 20 साल पहले शादी टूटने के बाद से दोनों मां-बेटे साथ में ही रहते है।
Leave a comment