Sitaram Bank: अयोध्या का अनोखा बैंक, जहां ‘सीताराम’ लिखने पर मिलता है लोन

Sitaram Bank: अयोध्या का अनोखा बैंक, जहां ‘सीताराम’ लिखने पर मिलता है लोन

Sitaram Bank: आज पूरे देश में राम नवमी का त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राम नगरी अयोध्या जगमग हो गई है। आज रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अयोध्या में एक अनोखा बैंक है जहां भगवान राम के नाम पर लोन मिलता है। ये बैंक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में है।

दरअसल, इस बैंक का नाम इंटरनेशनल सीताराम बैंक है। इसमें खाता खुलवाने के लिए आपको 5 लाख बार सीताराम लिखना पड़ता है। तब जाकर इस बैंक में खाता खुलता है और पासबुक मिलता है। देश और दुनियाभर में इस बैंक के कुल 136 ब्रांच है। यहां पर रुपए बल्कि राम नाम का कर्ज मिलता है। इसको एक तय वक्त में लिखकर जमा करना होता है। इस बैंक में पैसे नहीं बल्कि धार्मिक, आंतरिक शांति और विश्वास के ट्रांजैक्शन होते है। इस बैंक में कुछ अकाउंट धारक ऐसे हैं जिन्होंने 1 करोड़ से ज्यादा बुकलेट बैंक को लिखकर दिए है। वहीं कुछ भक्त ऐसे भी हैं जिन्होंने 25 लाख से ज्यादा बार सीताराम लिखा है।

बैंक हर खाते को करता है ट्रैक

इस बैंक की स्थापना साल 1970मे की गई थी। भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, नेपाल, फिजी और यूएई में भी इस बैंक के अकाउंट धारक मौजूद हैं। इस बैंक के मैनेजर के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बैंक में विजिटर्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ये बैंक हर खाते का ट्रैक रखता है। इसके साथ ही बैंक अपने सभी अकाउंट होल्डर्स फ्री बुकलेट और लाल पेन गिफ्ट करता है।

तीन तरीके के मिलते हैं लोन

इसमें तीन तरीके के लोन मिलते हैं पहला राम नाम का जप दूसरा पाठ करना और तीसरा लेखन के लिए लोन। लेखन कर्ज उतारने के लिए आपको 8 महीने 10 दिन का समय दिया जाता है। जिसमें सवा लाख राम नाम लिखना होता है।

Leave a comment