"लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या...", महिला ने सलीम खान को धमकी दे फैलाई सनसनी

Unknown Women Threats Salim Khan: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मारने की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। कुछ समय पहले ही उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोली दागी गई थी। अब उनके पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए एक महिला ने धमकी दे दी है। बता दें कि18 सितंबर को सलीम खान सुबह सैर पर निकले हुए थे। इस दौरान एक अनजान महिला आई और कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या ?
सैर करने बाहर निकले थे सलीम खान
फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं सीसीटीवी की मदद से एक की गिरफ्तारी भी भी हो गई है।वहीं, सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी देने वाली महिला अकेले नहीं थी। स्कूटी पर उसके साथ एक पुरुष भी था। दोनों स्कूटी पर बांद्रा के बैंड स्टैंड इलाके में आए थे। इस दौरान उस महिला ने सलीम खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी है। बुर्के में आई महिला ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या ?
इंप्रेश करने के चक्कर दिया घटना को अंजाम
इस मामले में पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार हुए आरोपी एक छोटा क्रिमिनल है। साथ ही बुर्के वाली महिला को भी हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि सक्टी चला रहे शख्स की गर्लैफ्रेंड बुर्के वाली महिला थी। इंप्रेश करने के चक्कर में दोनों ने सलीम खान को धमकी देने की प्लानिंग की थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से पूछताछ कर रही है। दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। दरअसल इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई थी। उससे पहले सलमान के घर और फॉर्महाउस की रेकी भी की गई थी।
Leave a comment