शिल्पा के इस कदम पर बोले शिवराज सिंह चौहान

शिल्पा के इस कदम पर बोले शिवराज सिंह चौहान

बॉलीवुड की फिटनेस क्वींन शिल्पा शेट्टी जो अपनीसेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और दूसरों को भी हमेशा फिट रहने की सलाह देती रहती हैं।

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा ने एक दस करोड़ रुपए का ऑफर ठुकरा दिया। अपने इस ऑफर को ठुकराने के लिए शिल्पा खूब सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल एक कंपनी ने शिल्पा शेट्टी को आयुर्वेदिक तरीके से पतले होने की स्लिमिंग पिल्स की गोलियों का प्रमोशन करने का ऑफर दिया था जिसमें इस कमर्शियल प्रोग्राम के लिए शिल्पा को दस करोड़ रुपए भी ऑफर किए गए थे लेकिन शिल्पा ने कंपनी के इस ऑफर को लिए सीधे तौर पर ठुकरा दिया। उनका कहना है कि , 'मैं कुछ ऐसा नहीं बेच सकती जिस पर मुझे विश्वास ना हो। स्लिमिंग पिल्स दंवाईया केवल एक वक्त तक ही काम करती हैं और जब तक करती है जब तक आप इन गोलियों का सेवन करते है। स्लीमिंग पिल्स गोलियां केवल आपके फैट को कम और आपको आकर्षित बनाती हैं लेकिन आपको अदंरुनी रूप से कमजोर करती हैं। आपको बता दें कीये गोलियां जल्द असर करने का दावा करती हैं  लेकिन एक रूटीन के साथ स्वस्थ भोजन करना और उस स्वस्थ भोजन से खुद को स्वस्थ और स्लीम रखना और फिर उस भोजन से बनी हुई फिटनेस से अपने आप पर ही गर्व महसूस होता है साथ ही स्वस्थ भोजन से बने हुए शरीर का कोई मुकाबला भी नहीं कर सकता। '

वही इसे ठुकराने पर शिल्पा की सोशल मीडिया पर लोगो द्वारा शिल्पा शेट्टी कि काफी तारिफ की जा रही हैं। इतना ही नहीं खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट के माध्यम से शिल्पा शेट्टी की तारिफ की।चौहान ने लिखा, समाज के प्रति सेलेब्रिटी की भी जिम्मेदारी होती है, जिसे शिल्पा शेट्टी ने बखूबी निभाया है। उन्होंने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के ऑफर को मना कर दिया,यह उनका प्रशंसनीय कदम है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं।'

Leave a comment