शिंदे ने फेडरेशन को दिया चैलेंज

शिंदे ने फेडरेशन को दिया चैलेंज

सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे ने फेडरेशन को चैलेंज देते हुए कहा कि मैं पाकिस्तान जाऊंगी और अगर वो मुझे रोक सकते हैं तो रोक लें। 

बिग बॉस-11 की विनर और टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे इस बार अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटौर रही है। शिल्पा ने मीका सिंह पर लगे बैन का विरोध करते हुए बैन को गलत बताया है। उन्होंने फेडरेशन को चैलेंज देते हुए कहा कि मैं पाकिस्तान जाऊंगी और अगर वो मुझे रोक सकते हैं तो रोक लें। साथ ही शिल्पा शिंदे का कहना है कि उन्हें भारत के लिए प्रेम दिखाने के लिए क्या पाकिस्तान मुर्दाबाद कहना जरुरी है।

बता दे कि शिल्पा ने ना सिर्फ मीका सिंह का समर्थन किया, बल्कि फेडरेशन के बैन को गलत बताया। इतना ही नहीं देशभक्ति दिखाने को लेकर भी कई बाते कह डाली। उनका कहना है कि मीका सिंह के पाकिस्तान में प्रदर्शन करने की आलोचना नहीं होनी चाहिए, बल्कि इस पर गर्व होना चाहिएकि वहां अच्छे सिंगर होने के बाद भी मीका सिंह को बुलाया गया था।शिल्पा ने लोगों से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने नूसरत फतेह अली का म्यूजिक सुनना बंद कर दिया?आखिर क्यों यहां के लोग भारत-पाकिस्तान के मैच का मजा लेते हैं?मेरे कई फैन पाकिस्तान में भी है। मैं फेडरेशन को चैलेंज देती हूं कि मैं पाकिस्तान जाऊंगी, मुझे रोक लें अगर रोक सकते हैं तो...।'

Leave a comment